Google Analytics Meta Pixel ऑपरेशन सिन्दूर पर मुख्यमंत्री का बयान: भारत ने रचा नया इतिहास - Ekhabri.com

ऑपरेशन सिन्दूर पर मुख्यमंत्री का बयान: भारत ने रचा नया इतिहास

रायपुर, 15 जुलाई 2025:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा में कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर सिर्फ एक सैन्य अभियान नहीं बल्कि भारत की वैश्विक नेतृत्व क्षमता, संकल्प और सामर्थ्य का जीता-जागता प्रमाण है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस सफल ऑपरेशन के लिए समस्त छत्तीसगढ़वासियों की ओर से धन्यवाद देते हुए कहा कि राज्य की जनता को इस पर गर्व है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मिशन दिखाता है कि भारत आज वह राष्ट्र बन चुका है जो अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने में सक्षम है। ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता के केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता, समन्वय और त्वरित निर्णय शक्ति रही। उनकी निगरानी और दिशा-निर्देशों के चलते यह मिशन समयबद्ध और सुरक्षित रूप से संपन्न हुआ।

 

उन्होंने आगे कहा कि यह ऑपरेशन “वसुधैव कुटुंबकम” की भावना को भी दर्शाता है। भारत ने बार-बार यह सिद्ध किया है कि वह केवल अपने नागरिकों की ही नहीं, बल्कि मानवता की रक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध है — चाहे वह ऑपरेशन गंगा हो, कावेरी हो या देवी शक्ति।

 

मुख्यमंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले में शहीद छत्तीसगढ़ के सपूत दिनेश मिरानिया को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके बलिदान की पीड़ा प्रदेश कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने कहा कि आतंकियों ने धर्म देखकर लोगों की हत्या की, लेकिन भारतीय सेना ने जवाब देते हुए पाकिस्तान के आम नागरिकों को नुकसान न पहुँचे, इसका विशेष ध्यान रखा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत ने आतंक के ठिकानों पर सटीक जवाबी कार्रवाई कर स्पष्ट संदेश दिया है कि देश अब आतंक को बर्दाश्त नहीं करेगा। ऑपरेशन सिन्दूर न केवल सुरक्षा बलों की दक्षता, बल्कि भारत की कूटनीतिक सफलता और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बढ़ती साख का प्रतीक है।

Read Also  उत्‍तर प्रदेश में पान मसाला कारोबारी भाइयों के बेड से मिले 6.31 करोड़

 

अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने एकजुटता, नारी सम्मान और राष्ट्रीय स्वाभिमान का जो परिचय दिया है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। ऑपरेशन सिन्दूर को इतिहास में हमेशा गर्व के साथ याद किया जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

पहलगाम हमले में शामिल आतंकी हाशिम मूसा को सेना के जवानों ने मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर। बडगाम जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिलने की खबर है। पलमैदान इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा को भारतीय...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *