रायपुर, 25 जून 2024। गरीब बच्चों के लिए चिरायु योजना एक वरदान साबित हो रही है। जन्म से विकृत बच्चों को इस योजना के माध्यम से नया जीवन मिल रहा है। हाल ही में चिरायु टीम ने आरंग के बोरिद गांव में एक नवजात शिशु के सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया है।

तीन माह के सार्थक के दोनों पैर जुड़े होने की जानकारी चिरायु टीम को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से मिली। टीम ने तुरंत बच्चे का उपचार शुरू किया और पता चला कि बच्चा क्लब फुड से ग्रसित है। डीकेएस अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांच के बाद ऑपरेशन की सलाह दी। हालांकि, शुरुआत में परिजनों ने ऑपरेशन कराने से मना कर दिया।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन और सीएमएचओ मिथिलेश चौधरी के निर्देश पर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चे का इलाज संभव हो पाया। चिरायु टीम के अथक प्रयास और परिजनों को समझाने के बाद वे ऑपरेशन के लिए तैयार हुए। हर सप्ताह बच्चे को अस्पताल लाया गया और आखिरकार सफल ऑपरेशन हुआ। अब सार्थक पूरी तरह से स्वस्थ है और परिजन बेहद खुश हैं। उन्होंने जिला प्रशासन का आभार जताया है।
भेजकुमारी की सफल चिकित्सा से आई मुस्कान
चिरायु योजना के सफल उपचार के बाद 9 साल की भेजकुमारी का जीवन भी स्वस्थ हो गया है। प्राथमिक शाला चरौदा में भेजकुमारी के स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान दूसरी कक्षा की इस बच्ची के हृदय में असामान्य गति पाई गई। भेजकुमारी ने बताया कि वह जल्दी थक जाती है और सांस फूलने की समस्या होती है।
स्थिति को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और सफल ऑपरेशन किया गया। अब भेजकुमारी पूरी तरह स्वस्थ है और परिजन खुश हैं कि लंबी बीमारी से उनकी बच्ची को निजात मिल गई है।
चिरायु योजना के इन सफल मामलों ने परिजनों में नई उम्मीद जगाई है और समाज में इसकी सराहना हो रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...