कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस से 4 वर्षीय सागनिक बेरा आपातकालीन खिड़की से गिर गया। यह हादसा डोंगरगढ़-जटकन्हार रेलखंड के डाउन लाइन पर हुआ। बच्चे की मां आनंदिता बेरा पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर की रहने वाली हैं। वे अपने बेटे के साथ एलटीटी से खड़गपुर जा रही थीं।
जानकारी के अनुसार कोच एस-3 में ऊपर की सीट पर चढ़ते समय बच्चा अचानक खिड़की से नीचे गिर गया। मां की चीख और एसीपी चेन खींचने से ट्रेन रुक गई। रेल सुरक्षा बल के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। घायल बच्चे को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ ले जाया गया। वहां से उसे पेंड्री मेडिकल कॉलेज, राजनांदगांव रेफर किया गया।
मंडल सुरक्षा आयुक्त दीपचंद आर्य के निर्देश पर RPF पोस्ट राजनांदगांव की प्रभारी निरीक्षक तरुणा साहू ने अपनी टीम को तुरंत पेंड्री अस्पताल भेजा। बच्चे की गंभीर स्थिति देखते हुए उसे रायपुर के डीकेएस अस्पताल रेफर कर दिया गया। RPF ने ट्रेन में छूटा बच्चे का सामान भी सुरक्षित निकलवाया। मां को जरूरी सामान, दवाइयां और अन्य आवश्यक चीजें भी मुहैया कराई गईं।
RPF की इस त्वरित कार्रवाई से न केवल बच्चे की जान बची, बल्कि परिवार को हर संभव मदद भी मिली। तत्काल एम्बुलेंस बच्चे को डीके हॉस्पिटल रायपुर भेजा गया, जहां उसका सीटी स्कैन के साथ अन्य मेडिकल चेकअप करवाए गए। डॉक्टरों के अनुसार, अब बच्चे की स्थिति स्थिर है और उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 23, 2026 /
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...
By Reporter 1 /
February 19, 2026 /
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...
By User 6 /
February 20, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...
By User 6 /
February 19, 2026 /
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...
By Rakesh Soni /
February 21, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...
By Rakesh Soni /
February 20, 2026 /
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...
By User 6 /
February 20, 2026 /
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...
By User 6 /
February 24, 2026 /
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...
By Reporter 1 /
February 22, 2026 /
छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग ने विधि एवं विधायी कार्य विभाग के तहत सिविल जज परीक्षा के कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। मेरिट सूची में अंजुम आरा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि...