Google Analytics Meta Pixel बच्चों को नि:शुल्क लगेगी न्युमोकोकल वैक्सीन, टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल - Ekhabri.com

बच्चों को नि:शुल्क लगेगी न्युमोकोकल वैक्सीन, टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने प्रदेश में पीसीवी टीकाकरण का किया वर्चुअल शुभारंभ
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत बच्चों को अब न्युमोकोकल कंजुगेट वैक्सीन (पीसीवी) नि:शुल्क लगाया जाएगा। यह टीका बच्चों को न्युमोकोकल बैक्टीरिया से होने वाली निमोनिया, मस्तिष्क ज्वर, सेप्टीसिमिया, साइनुसाइटिस, ओटाइटिस मीडिया (कान का इन्फेक्शन) जैसी कई बीमारियों से बचाएगी। शिशुओं को छह सप्ताह, 14 सप्ताह और नौ माह की आयु में इसकी तीन खुराकें दी जाएंगी। तीन डोज में लगने वाला यह टीका बाजार में काफी महंगे दामों में मिलता है। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने मंगलवार को एक वर्चुअल कार्यक्रम में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश में पीसीवी टीकाकरण का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कार्यक्रम में सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों तथा विभाग के मैदानी अमले को संबोधित करते हुए कहा कि न्युमोकोकल कंजुगेट वैक्सीन को नियमित टीकाकरण में शामिल करने से पांच वर्ष तक के बच्चों की न्युमोकोकल बैक्टीरिया से होने वाली बीमारियों से रक्षा हो सकेगी। इससे प्रदेश में बाल मृत्यु दर को कम करने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि पीसीवी की महंगे दर पर उपलब्धता के कारण आम लोगों तक इसकी पहुंच सीमित थी। अब नियमित टीकाकरण में शामिल होने से सभी बच्चों को इसे नि:शुल्क लगाया जा सकेगा।
-2010 में एक लाख पांच हजार और 2015 में 53 हजार बच्चों की मौत न्युमोकोकल निमोनिया से
सिंहदेव ने अपने संबोधन में कहा कि देश में पांच वर्ष से कम उम्र में जान गंवाने वाले बच्चों में से 13 प्रतिशत निमोनिया पीड़ित होते हैं। इनमें से भी 15 प्रतिशत बच्चों की मौत न्युमोकोकल निमोनिया से होती है। उन्होंने बताया कि देश में वर्ष 2010 में एक लाख पांच हजार और 2015 में 53 हजार बच्चों की मौत न्युमोकोकल निमोनिया से हुई हैं। सिंहदेव ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से पीसीवी को अधिक से अधिक शिशुओं तक पहुंचाने कहा। उन्होंने नवजातों के माता-पिता को भी इस बारे में जागरूक करने कहा जिससे वे शिशु की उम्र के अनुसार इसकी निर्धारित खुराक समय पर बच्चों को दिलवा सकें।
पांच वर्ष तक के बच्चे न्युमोकोकल बैक्टीरिया से सबसे ज्यादा प्रभावित होते
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने शुभारंभ कार्यक्रम में कहा कि पांच वर्ष तक के बच्चे न्युमोकोकल बैक्टीरिया से सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। पीसीवी से इन बच्चों को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में जैपनीज इन्सेफेलाइटिस के ज्यादा खतरों वाले जिलों में इससे बचाव का टीका भी नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया गया है। डॉ. शुक्ला ने बताया कि कोरोना महामारी के बावजूद पिछले वित्तीय वर्ष 2020-21 में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के 94 प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण किया गया है। उन्होंने सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों तथा मैदानी अमले की पीठ थपथपाते हुए कहा कि मुश्किल समय में भी वे अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने नए टीकों को भी अधिक से अधिक बच्चों तक पहुंचाना सुनिश्चित करने कहा।
अधिकारियों को टीकाकरण से संबंधित जानाकरी दी
राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. अमर सिंह ठाकुर ने कार्यक्रम में सभी जिलों के अधिकारियों को न्युमोकोकल कंजुगेट वैक्सीन के उपयोग, प्रभाव और सावधानियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस टीके को प्रदेश में हर साल करीब छह लाख 33 हजार बच्चों तक पहुंचाने का लक्ष्य है। वर्ष 2017 में भारत में यह टीका चरणबद्ध तरीके से पांच राज्यों में शुरू किया गया था। नियमित टीकाककरण कार्यक्रम में शामिल कर अब पूरे देश में इसका विस्तार किया जा रहा है।

Read Also  नाईजीरिया, तनजानिया, और भूटान के शिक्षाविदों ने धमतरी जिले के स्कूलों का किया भ्रमण, स्कूली बच्चों और शिक्षकों से की चर्चा


Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, पिकनिक के दौरान युवक पर जानलेवा हमला

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...