चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इतिहास रच दिया है। उनको लगातार तीसरी बार पांच साल के लिए “कम्युनिस्ट पार्टी आफ चाइना” (सीपीसी) का महासचिव चुना गया है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि वे जीवनभर चीन की सत्ता पर काबिज रहेंगे। पार्टी संस्थापक माओत्से तुंग के बाद चिनफिंग सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के ऐसे पहले नेता हैं, जो तीसरे कार्यकाल के लिए सत्ता में आए हैं।
एक विज्ञप्ति के अनुसार, रविवार सुबह केंद्रीय समिति की बैठक में चिनफिंग को कम्युनिस्ट पार्टी का महासचिव चुना गया। पार्टी के महाधिवेशन में एक दिन पहले ही 20वीं केंद्रीय समिति का गठन किया गया था। चिनफिंग की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में केंद्रीय समिति के 203 सदस्यों और 168 वैकल्पिक सदस्यों ने भाग लिया। चिनफिग को केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) का अध्यक्ष भी नामित किया गया। इसके साथ ही यह निश्चित हो गया कि चिनफिग सत्ता के तीनों प्रमुख केंद्रों- राष्ट्रपति, कम्युनिस्ट पार्टी महासचिव और सीएमसी अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। पिछली बार की तरह इस बार भी सीएमसी में चिनफिग गैरसैनिक पृष्ठभूमि के एकमात्र सदस्य हैं। पार्टी में नंबर दो समझे जाने वाले प्रधानमंत्री ली कछ्यांग समेत कई उदारवादी नेता 300 सदस्यीय केंद्रीय समिति में जगह बनाने में नाकाम रहे।
शी ने कहा, चीन और दुनिया को एक-दूसरे की जरूरत
शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और दुनिया को एक-दूसरे की जरूरत है। उन्होंने चीनी इकोनमी की सकारात्मक तस्वीर पेश करने का प्रयास किया, जो जीरो-कोविड नीति के चलते मंदी से गुजर रहा है। कई बड़े शहरों में लंबे समय तक लाकडाउन लागू रहने के चलते आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित हुई है। चिनफिग ने कहा, दुनिया से अलग रहकर चीन विकास नहीं कर सकता है। इसी तरह वैश्विक विकास के लिए भी चीन आवश्यक है।
माओ के बाद सभी राष्ट्रपतियों ने किया सेवानिवृत्ति नियम का पालन
माओ को छोड़कर चिनफिंग से पहले सभी राष्ट्रपतियों ने 10 साल बाद सेवानिवृत्त होने के नियम का पालन किया। चिनफिंग की तीसरी बार सत्ता में वापसी से यह नियम समाप्त हो गया। उनको पहली बार 2012 में महासचिव चुना गया था। उनका 10 साल का कार्यकाल इस साल पूरा हो जाएगा। पर्यवेक्षकों के अनुसार, चिनफिग के सबसे शक्तिशाली नेता के रूप में उभरने और माओ की तरह आजीवन पद पर बने रहने की संभावना को चिंता के साथ देखा जा रहा है, क्योंकि एक पार्टी वाला देश अब एक नेता वाला देश बन गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 11, 2026 /
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...
By User 6 /
September 11, 2026 /
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने के...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...