Google Analytics Meta Pixel बाजार पर दिखेगा तिमाही नतीजों और वैश्विक बाजारों का रुझान - Ekhabri.com

बाजार पर दिखेगा तिमाही नतीजों और वैश्विक बाजारों का रुझान

कंपनियों के तिमाही नतीजों और वैश्विक बाजारों के रुझान अगले कारोबारी सप्ताह में इक्विटी बाजार का रुख तय करेंगे। मासिक डेरिवेटिव की एक्सपायरी के बीच बाजार में उतार-चढ़ाव भी देखा सकता है। बीएसई और एनएसई में सोमवार को दिवाली के अवसर पर एक घंटे का खास मुहूर्त ट्रेडिग सेशन आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही हिंदू कैलेंडर के नए संवत 2079 की शुरुआत हो जाएगी। बुधवार को भी बाजार “दिवाली बालीप्रतिपदा” के अवसर पर बंद रहेंगे। स्वास्तिक इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के रिसर्च हेड संतोष मीणा ने कहा, एक छोटे कारोबारी सप्ताह की ओर बढ़ रहे हैं। तेजड़ियों के पास दिवाली को ऊंचे स्तर पर मनाने की वजह होगी। अमेरिकी बाजार में शुक्रवार के कारोबारी सत्र में तेज उछाल देखा गया था।

 

मीणा ने कहा कि वैश्विक बाजारों की दिशा, डालर सूचकांक की स्थिति, अमेरिकी बांड प्रतिफल और कच्चे तेल की कीमतों पर बाजार की नजर बनी रहेगी। उन्होंने कहा, घरेलू मोर्चे पर अक्टूबर की एक्सपायरी से कुछ अस्थिरता हो सकती है जबकि दूसरी तिमाही के नतीजे किसी खास शेयर के उतार-चढ़ाव का कारण बनेंगे। रेलिगेयर ब्रोकिग लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च अजीत मिश्रा ने कहा कि मासिक डेरिवेटिव की एक्सपायरी के चलते अस्थिरता आगे भी बनी रहेगी। इसके अलावा कमाई और वैश्विक बाजारों के प्रदर्शन पर भी नजरें रहेंगी। इसके अलावा निवेशक डालर के मुकाबले रुपये के रुख, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की व्यापारिक गतिविधियों और ब्रेंट क्रूड की कीमतों पर भी नजर रखेंगे।

 

एफपीआई ने भारतीय शेयर बाजारों से निकाले छह हजार करोड़ रुपये
संस्थागत निवेशकों (एफपीआई) ने इस महीने में अब तक भारतीय शेयर बाजारों से करीब 6,000 करोड़ रुपये की निकासी की है। डालर के मुकाबले रुपये की कीमत में आ रही गिरावट से इस निकासी को बल मिला है। साथ ही एफपीआई ने वर्ष 2022 में अब तक कुल 1.75 लाख करोड़ रुपये की निकासी कर ली है। कोटक सिक्योरिटीज में इक्विटी रिसर्च (रिटेल) प्रमुख श्रीकांत चौहान ने कहा कि आने वाले समय में भी एफपीआई की गतिविधियों में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। डिपाजिटरी के आंकड़ों के मुताबिक, एफपीआई ने अक्टूबर में अब तक 5,992 करोड़ रुपये की निकासी भारतीय बाजार से कर ली है। इस हिसाब से पिछले कुछ दिनों में उनकी निकासी की मात्रा में थोड़ी गिरावट आई है। बाजार विश्लेषकों का मानना है कि एफपीआई की बिकवाली के बावजूद घरेलू संस्थागत निवेशकों और खुदरा निवेशकों के खरीदार बने रहने से शेयर बाजारों को मजबूती मिल रही है। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज वीके विजयकुमार ने कहा, अगर एफपीआई पहले बेचे गए शेयर को ही आज के समय में खरीदना चाहेंगे तो उन्हें उसकी बढ़ी हुई कीमत चुकानी होगी। यह अहसास नकारात्मक माहौल में भी एफपीआई की बिकवाली को रोकने का काम कर रहा है।

Read Also  इस बार बजट में आम जनता की जेब को राहत से टैक्स स्लैब से सब्सिडी तक

 

10 में से आठ कंपनियों का मार्केट कैप दो लाख करोड़ रुपये बढ़ा
बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से आठ का मार्केट कैप दो लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है। सबसे ज्यादा फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। उसकी बाजार हैसियत 68,296.41 करोड़ बढ़कर 16,72,365.60 करोड़ हो गई। स्टेट बैंक का मार्केट कैप 30,120.75 करोड़ बढ़कर 5,00,492.23 करोड़ हो गई। एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस के मार्केट कैप में कमी दर्ज की गई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...