Google Analytics Meta Pixel ब्रिटेन में भारतीय मूल के ऋषि सुनक बने प्रधानमंत्री, आज ही लेंगे शपथ - Ekhabri.com

ब्रिटेन में भारतीय मूल के ऋषि सुनक बने प्रधानमंत्री, आज ही लेंगे शपथ

ब्रिटेन में भारतीय मूल के पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक (42) प्रधानमंत्री बनेंगे। उनके पास कंजरवेटिव पार्टी के 128 सांसदों का समर्थन है। इतना समर्थन पार्टी के किसी अन्य नेता के पास नहीं है। पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जानसन के समर्थकों ने दावा किया है कि उनके नेता के पास 100 सांसदों का समर्थन है, लेकिन अभी तक जानसन ने अपनी उम्मीदवारी की घोषणा नहीं की है। प्रधानमंत्री लिज ट्रस की इस्तीफे की घोषणा के बाद यह चुनाव हो रहा है।

 

प्रचार की शुरुआत करते हुए सुनक ने ट्वीट कर कहा- ब्रिटेन महान देश है लेकिन इस समय यह गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। ऐसे में कंजरवेटिव पार्टी का नेता और प्रधानमंत्री बनने के लिए खड़ा हुआ हूं। मैं चाहता हूं कि देश की अर्थव्यवस्था स्थिर हो, कंजरवेटिव पार्टी एकजुट हो और हमारा देश आगे बढ़े। उल्लेखनीय है कि सुनक को कोरोना संक्रमण रोकने के लगे लाकडाउन के दौरान ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को स्थिर बनाए रखने का अनुभव है। यूरोपीय यूनियन से अलगाव और यूक्रेन युद्ध से ब्रिटिश अर्थव्यवस्था के लिए उपजी चुनौतियों को प्रधानमंत्री लिज ट्रस की टैक्स कटौती घोषणा ने मुश्किल में तब्दील कर दिया था। इसका नतीजा हुआ कि ब्रिटेन आर्थिक संकट से घिर गया और ट्रस को इस्तीफे की घोषणा करनी पड़ी।

 

सुनक ने कहा है कि इस समय देश के सामने चुनौतियां गंभीर हैं। अगर हम सही व्यक्ति को चुनते हैं तो ये चुनौतियां अवसर भी बन सकती हैं। मेरे पास सफलतापूर्वक कार्य करने की पृष्ठभूमि है। स्पष्ट योजना बनाकर बड़ी समस्या पर विजय पाई जा सकती है। सुनक ने वादा किया है कि वह 2019 के चुनाव घोषणा पत्र को पूरा करने के लिए कार्य करेंगे। इसलिए उन्हें अवसर दिया जाना चाहिए। जाहिर है सुनक ने यह कहकर पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जानसन की घोषणाओं को क्रियान्वित करने की बात कही है। जानसन से उनकी शनिवार रात को मुलाकात हुई है। चार महीने बाद हुई इस मुलाकात में परस्पर हितों के साथ पार्टी और राष्ट्र हित पर भी चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार जानसन की सहमति से ही सुनक ने प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवारी की घोषणा की है। ऐसे में जानसन नामांकन पत्र नहीं भरेंगे।

Read Also  जेट एयर बेस के पास अमेरिकी F16 लड़ाकू दुर्घटनाग्रस्त

 

पूर्व उप प्रधानमंत्री और सुनक के समर्थक डोमिनिक राब ने कहा है कि सुनक और जानसन ने बात की है तो अच्छा है। इससे सुनक का समर्थन बढ़ेगा और कंजरवेटिव पार्टी में मजबूती आएगी। इस बीच ट्रस सरकार में व्यापार मंत्री टार्न टुगेंढाट ने सुनक के समर्थन का एलान किया है।

 

विदित हो कि सुनक को 156 सांसदों का समर्थन मिल जाता है तो वह बिना मुकाबले के ही प्रधानमंत्री बन जाएंगे। सुनक आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इन्फोसिस के सह संस्थापक नारायण मूर्ति के दामाद हैं। उनकी पत्नी अक्षता भारतीय नागरिक हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

तीजा और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, जानिए शुभ समय

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...