जेमीथांग गांव में बौद्ध नेताओं की बैठक हो रही है। यह अरुणाचल प्रदेश का भारत-चीन सीमा पर आखिरी गांव है। सम्मेलन में 600 बौद्ध प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। हिमालय क्षेत्र में बौद्ध धर्म को बढ़ावा देने के लिहाज से यह बड़ा सम्मेलन माना जा रहा है।
चीन ने हाल ही में अरुणाचल प्रदेश की 11 जगहों का नामकरण करने की कोशिश की थी। इस पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। अब भारत ने कुछ ऐसा किया है, जिसे कह सकते हैं कि चीन की दुखती रग पर हाथ रख दिया है। अरुणाचल प्रदेश के तवांग में हिमालयी क्षेत्र के टॉप बौद्ध नेताओं का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया है। इस सम्मेलन में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने भी शिरकत की।
अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर के जेमीथांग इलाके में गोरसाम स्तूप में नालंदा बौद्ध परंपरा के एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन सोमवार को किया गया। यह बेहद दुर्लभ है कि हिमालयी क्षेत्र के बौद्ध नेता इतनी बड़ी संख्या में एक साथ आए हैं। इसे साफ तौर पर चीन को जवाब माना जा रहा है। खास बात ये है कि जिस जेमीथांग गांव में यह सम्मेलन हो रहा है, वह अरुणाचल प्रदेश का भारत-चीन सीमा पर आखिरी गांव है। इस सम्मेलन में 600 बौद्ध प्रतिनिधि शामिल हुए। हिमालय क्षेत्र में बौद्ध धर्म को बढ़ावा देने के लिहाज से यह बड़ा सम्मेलन माना जा रहा है। इस बौद्ध सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, सिक्किम, उत्तरी बंगाल और अरुणाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों तुतिंग, मेचुका, ताकसिंग और अनिनी आदि जगहों से 35 बौद्ध प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।
कार्यक्रम में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि बौद्ध संस्कृति ना सिर्फ संरक्षित करने की जरूरत है बल्कि इसका प्रचार करने की भी जरूरत है। पेमा खांडू ने ये भी कहा कि जेमीथांग ही वो जगह है, जहां से दलाई लामा पहली बार भारत में दाखिल हुए। ऐसे में यहां सम्मेलन का आयोजन अहम है। पेमा खांडू ने ये भी कहा कि नालंदा यूनिवर्सिटी के स्कॉलर्स आचार्य संतरक्षिता और नागार्जुन आदि ने ही तिब्बत में बौद्ध धर्म का प्रचार प्रसार किया।
तवांग में बौद्ध सम्मेलन क्यों अहम है, इसका जवाब है तवांग मठ। दरअसल अरुणाचल के तवांग में तिब्बती बौद्ध धर्म का दूसरा सबसे बड़ा और अहम मठ है। पांचवें दलाई लामा के सम्मान में साल 1680-81 में मेराग लोद्रो ग्यामत्सो ने इस मठ की स्थापना की थी। तवांग मठ और तिब्बत के ल्हासा में स्थित मठ के बीच ऐतिहासिक संबंध रहे हैं। तवांग मठ के चलते ही अरुणाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहने वाली कुछ जनजातियों का तिब्बत के लोगों से सांस्कृतिक संबंध है। यहां के मोनपा आदिवासी तिब्बती बौद्ध धर्म को ही मानते हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 18, 2026 /
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By User 6 /
March 17, 2026 /
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...
By User 6 /
March 19, 2026 /
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...