पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के सैनिकों के पीछे हटने के लिए हुए समझौते के बाद द्विपक्षीय संबंधों की बहाली को लेकर बैठक हुई। एक तरफ जहां राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ बातचीत की तो वहीं ड्रैगन अपनी चालबाजी से बाज नहीं आ रहा है। चीन डोकलाम के आसपास गांवों को बसाने में लगा है, जो पारंपरिक रूप से भूटान का हिस्सा रहा है।
सैटेलाइट की तस्वीरों से यह खुलासा हुआ है कि चीन ने पिछले आठ वर्षों में भूटान के इस पारंपरिक क्षेत्र में कम से कम 22 गांवों और बस्तियों का निर्माण किया है। वहीं डोकलाम के आसपास के गांव बसाने का सिलसिला साल 2020 से जारी है। यहां अब तक 8 गांवों को बसाया जा चुका है। भूटान के पश्चिमी क्षेत्र में निर्माण किए गए ये गांव रणनीतिक रूप से काफी अहम हैं। ये गांव एक घाटी से सटे हुए हैं, जिस पर चीन अपना अधिकार बताता है। यहां से चीन का सैन्य चैकियां काफी नजदीक है।
चीन ने जिन 22 गांवों का निर्माण किया है, उसमें सबसे बड़े गांव का नाम जीवू है, जो पारंपरिक भूटानी चरागाह त्सेथांखखा पर स्थित है। चीन की इस चाल ने भारत की टेंशन बढ़ा दी है। इस क्षेत्र में चीनी स्थिति मजबूत होने से सिलीगुड़ी कॉरिडोर (जिसे चिकन नेक भी कहा जाता है) की सुरक्षा पर खतरा मंडरा सकता है। यह कॉरिडोर भारत को पूर्वोत्तर के राज्यों से जोड़ता है।
साल 2017 में भारत और चीन की सेनाओं के बीच डोकलाम में 73 दिनों तक गतिरोध चला था। भारत ने वहां सड़क और अन्य सुविधाओं के निर्माण को रोकने के लिए हस्तक्षेप किया था। हालांकि अंत में दोनों देश की सेनाएं पीछे हटी। अब बीते कुछ सालों से चीन ने फिर डोकलाम के आसपास के गांवों में निर्माण की गतिविधि को बढ़ा दिया है। हाल के वर्षों में, भूटानी अधिकारियों ने भूटान के क्षेत्र में चीनी बस्तियों की उपस्थिति से इनकार किया था।
स्कूल ऑफ ओरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज (एसओएएस) के रिसर्च सहयोगी रॉबर्ट बार्नेट की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, 2016 से, जब चीन ने पहली बार भूटान का हिस्सा माने जाने वाले क्षेत्र में एक गांव बनाया था, तब से चीनी अधिकारियों ने अनुमानित 2,284 आवासीय इकाइयों वाले 22 गांवों और बस्तियों का निर्माण पूरा कर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने लगभग 7 हजार लोगों को यहां स्थानांतरित भी कर दिया है।
रिपोर्ट के अनुसार चीन ने लगभग 825 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर (जो भूटान के अंदर था) कब्जा कर लिया, जो देश के 2 फीसदी हिस्से से थोड़ा अधिक है। चीन ने इन गांवों में अज्ञात संख्या में अधिकारियों, निर्माण करने वालो मजदूरों, बॉर्डर पुलिस और सैन्य कर्मियों को भी भेजा है। ये सभी गांव सड़क के माध्यम से चीन से जुड़े हुए हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...