बिहार विधानसभा चुनाव में राजग में रहते हुए नीतीश के खिलाफ ताल ठोक रहे लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता चिराग पासवान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमलावर हुए। चिराग ने रविवार को एक रैली में दावा किया कि अगर उनकी पार्टी की सत्ता में आती है तो सात निश्चय में घोटाला करने वाले सलाखों के पीछे होंगे, वो चाहें अधिकारी हों या फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।
बक्सर के डुमरांव में रैली को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने नीतीश सरकार के सामने कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी विफल हो गई है। बड़े पैमाने पर शराब बेची जा रही है और नीतीश कुमार को उसका पैसा मिल रहा है। लोजपा नेता ने भाजपा समर्थकों से भी “नीतीश मुक्त सरकार” के लिए वोट मांगा।
उन्होंने हिंदी में ट्वीट कर कहा, मेरा आपसे अनुरोध है कि #Bihar1stBihari1st को लागू करने के लिए LJP के उम्मीदवारों को वोट दें। बाकी हर जगह भाजपा के लिए वोट दें। आने वाली सरकार नीतीश-मुक्त सरकार होगी। एनडीए के पूर्व सहयोगी व लोजपा प्रमुख चिराग पासवान नीतीश की आलोचना में मुखर रहे हैं। हालांकि बिहार में नीतीश राजग के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं।
उधर, जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने चिराग पासवान पर पलटवार करते हुए बड़ा हमला बोला है। सिंह ने कहा कि चिराग और तेजस्वी यादव ने आपस में हाथ मिला लिया है। चिराग को पता चल गया है कि इस बार के चुनाव में उनकी दाल गलने वाली नहीं है, इसलिए वह लगातार भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
वशिष्ठ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जनता का भ्रम दूर कर दिया है और जनता भी सब कुछ अच्छे से समझ रही है। तेजस्वी के उस बयान जिसमें उन्होंने नीतीश कुमार को थका कहा था पर भी वशिष्ठ नारायण सिंह ने तीखी टिप्पणी की और कहा कि आज भी नीतीश कुमार किसी युवा से अधिक काम करने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार आज भी 14 से 15 घंटे तक का काम करते हैं कि बिहार की जनता अच्छे से जानती है।
गौर हो कि बिहार विधानसभा चुनाव 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 3 नवंबर को तीन चरणों में होगा। परिणाम 10 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...