Google Analytics Meta Pixel महाशिवरात्रि पर बाबा धाम में CM साय ने की पूजा-अर्चना - Ekhabri.com

महाशिवरात्रि पर बाबा धाम में CM साय ने की पूजा-अर्चना

रायपुर. महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ रायगढ़ प्रवास के दौरान देर रात एक बजे ग्राम कोसमनारा स्थित श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचे। उन्होंने भगवान भोलेनाथ एवं श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश वासियों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने जिला खनिज न्यास मद के अंतर्गत 1 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। प्रस्तावित कार्यों में मुख्य भवन के सामने ग्रेनाइट फर्श सहित शेड निर्माण, आगंतुकों के विश्राम एवं भोजन के लिए शेड निर्माण, शौचालय परिसर भवन का निर्माण तथा पार्किंग क्षेत्र के लिए सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण शामिल हैं। उन्होंने इन कार्यों के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि कोसमनारा स्थित यह धाम श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा समाज को सकारात्मक दिशा और आत्मबल प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गुरुजनों के आशीर्वाद और जनता के विश्वास के साथ जनकल्याण के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ रही है।

 

उल्लेखनीय है कि रायगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 7 किलोमीटर दूर स्थित यह धाम वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा एवं भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। स्थानीय जनश्रुति के अनुसार, श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा वर्ष 1998 से कठोर तपस्या में लीन हैं। वर्ष 2003 में उन्हें ‘श्री श्री 108’ की उपाधि प्राप्त हुई, जिसके बाद धाम की ख्याति और अधिक बढ़ी। बताया जाता है कि बाबा ने पत्थरों को एकत्र कर शिवलिंग का स्वरूप निर्मित किया और उसी स्थान को अपनी तपोभूमि बनाया। वर्षा, ग्रीष्म और शीत—तीनों ऋतुओं में खुले स्थान पर रहकर भगवान भोलेनाथ की साधना करना उनकी तपस्या की विशेष पहचान बन चुकी है। इस अवसर पर महापौर जीवर्धन चौहान, नगर निगम सभापति डिग्रीलाल साहू, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, सरपंच, गणमान्य नागरिक, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

दुर्ग में सख्त पुलिस कार्रवाई, नंदिनी थाना प्रभारी निलंबित…लापरवाही पर गिरी गाज

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस विभाग ने बड़ा कदम उठाते हुए नंदिनी थाना प्रभारी निरीक्षक भानुप्रताप साव को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर की गई है।   गंभीर आरोपों के बाद लिया...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

झटपट और पौष्टिक नाश्ता…घर पर बनाएं स्वादिष्ट कांदा पोहा…जानें स्वाद बढ़ाने वाला खास नुस्खा!

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *