भारतीय पहलवानों ने शुक्रवार को यहां चल रहे कामनवेल्थ गेम्स में मैट पर उतरते ही अपना दमखम दिखाया। टोक्यो ओलिंपिक के कांस्य पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया ने अपना मैच जीतकर लगातार दूसरी बार इन खेलों में स्वर्ण पदक जीता। वह इससे पहले, 2018 गोल्ड कोस्ट कामनवेल्थ गेम्स में भी स्वर्ण जीत चुके हैैं, जबकि 2014 ग्लासगो में बजरंग ने 61 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता था। पुरुष वर्ग में एक अन्य पहलवान दीपक पूनिया ने पाकिस्तान के मुहम्मद इनाम को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
महिलाओं में साक्षी मलिक ने भी फाइनल मैच जीतकर देश की झोली में एक और स्वर्ण डाला, जबकि अंशु मलिक को फाइनल में हारकर रजत से संतोष करना पड़ा। इसके बाद मोहित ग्रेवाल और दिव्या काकरान ने कांस्य पदक जीते। इनसे पहले पैरा पावरलिफ्टर सुधीर ने गुरुवार देर रात इतिहास रचते हुए पुरुष हैवीवेट में स्वर्ण पदक जीता, जबकि मुरली श्रीशंकर ने पुरुष लंबी कूद स्पर्धा में दूसरे स्थान पर रहकर रजत पदक अपने नाम किया था। पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने भी महिला सिंगल्स क्लास 3-5 स्पर्धा के फाइनल में पहुंचकर देश के लिए पदक पक्का किया।
ऐसा रहा भारत का प्रदर्शन
-स्टार पहलवान बजरंग पूनिया (65 किग्रा), दीपक पूनिया (86 किग्रा) और साक्षी मलिक (62 किग्रा) ने अपने-अपने वर्गों में स्वर्ण पदक जीते, जबकि अंशु मलिक (57 किग्रा) को फाइनल में मिली हार
– एक अन्य महिला पहलवान दिव्या काकरान (68 किग्रा) और पुरुषों में मोहित ग्रेवाल (125 किग्रा) ने कांस्य पदक अपने नाम किया
– सुधीर ने पैरा पावरलिफ्टिंग की पुरुष हैवीवेट फाइनल में 212 किग्रा वजन उठाकर रिकार्ड 134.5 अंक के साथ जीता सोना
– पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने महिला सिंगल्स वर्ग के फाइनल में पहुंचकर पदक पक्का किया
– भारतीय पुरुष टीम चार गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा के फाइनल में पहुंची
– भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू और किंदाबी श्रीकांत क्रमश: महिला और पुरुष सिंगल्स वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
– भारतीय पुरुष लान बाल टीम ने इंग्लैैंड को 13-12 से हराकर फाइनल में जगह बनाई
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 16, 2026 /
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...
By User 6 /
March 14, 2026 /
रायपुर, 13 मार्च 2026। राजधानी रायपुर में जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को समर्पित दो दिवसीय आदि परब का रंगारंग आगाज हुआ। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के साथ तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और झारखंड के आदिवासी लोक कलाकार भाग ले रहे हैं।...
By User 6 /
March 19, 2026 /
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...
By User 6 /
March 14, 2026 /
रायपुर, 14 मार्च 2026। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी सहूलियत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी...
By User 6 /
March 15, 2026 /
रायपुर/हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल Chaitra Navratri इस वर्ष 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसी दिन से Vikram Samvat 2083 की भी शुरुआत होगी, जिसे सिद्धार्थ संवत के नाम से...
By User 6 /
March 14, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में देर रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार उरला इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित टिंबर और सरिया से जुड़ी एक फैक्ट्री में आग लग गई, जिसने...
By User 6 /
March 17, 2026 /
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...
By User 6 /
March 16, 2026 /
रायपुर, 15 मार्च 2026। रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न गांवों में कार्रवाई की। जिला प्रशासन की टीम ने बिना वैध अनुमति के की जा रही प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर कई अवैध...