Google Analytics Meta Pixel कामनवेल्थ गेम्स : बजरंग ने लगाई पदकों की हैट्रिक, साक्षी और दीपक को भी मिला स्वर्ण - Ekhabri.com

कामनवेल्थ गेम्स : बजरंग ने लगाई पदकों की हैट्रिक, साक्षी और दीपक को भी मिला स्वर्ण

भारतीय पहलवानों ने शुक्रवार को यहां चल रहे कामनवेल्थ गेम्स में मैट पर उतरते ही अपना दमखम दिखाया। टोक्यो ओलिंपिक के कांस्य पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया ने अपना मैच जीतकर लगातार दूसरी बार इन खेलों में स्वर्ण पदक जीता। वह इससे पहले, 2018 गोल्ड कोस्ट कामनवेल्थ गेम्स में भी स्वर्ण जीत चुके हैैं, जबकि 2014 ग्लासगो में बजरंग ने 61 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता था। पुरुष वर्ग में एक अन्य पहलवान दीपक पूनिया ने पाकिस्तान के मुहम्मद इनाम को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
महिलाओं में साक्षी मलिक ने भी फाइनल मैच जीतकर देश की झोली में एक और स्वर्ण डाला, जबकि अंशु मलिक को फाइनल में हारकर रजत से संतोष करना पड़ा। इसके बाद मोहित ग्रेवाल और दिव्या काकरान ने कांस्य पदक जीते। इनसे पहले पैरा पावरलिफ्टर सुधीर ने गुरुवार देर रात इतिहास रचते हुए पुरुष हैवीवेट में स्वर्ण पदक जीता, जबकि मुरली श्रीशंकर ने पुरुष लंबी कूद स्पर्धा में दूसरे स्थान पर रहकर रजत पदक अपने नाम किया था। पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने भी महिला सिंगल्स क्लास 3-5 स्पर्धा के फाइनल में पहुंचकर देश के लिए पदक पक्का किया।
ऐसा रहा भारत का प्रदर्शन
-स्टार पहलवान बजरंग पूनिया (65 किग्रा), दीपक पूनिया (86 किग्रा) और साक्षी मलिक (62 किग्रा) ने अपने-अपने वर्गों में स्वर्ण पदक जीते, जबकि अंशु मलिक (57 किग्रा) को फाइनल में मिली हार
– एक अन्य महिला पहलवान दिव्या काकरान (68 किग्रा) और पुरुषों में मोहित ग्रेवाल (125 किग्रा) ने कांस्य पदक अपने नाम किया
– सुधीर ने पैरा पावरलिफ्टिंग की पुरुष हैवीवेट फाइनल में 212 किग्रा वजन उठाकर रिकार्ड 134.5 अंक के साथ जीता सोना
– पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने महिला सिंगल्स वर्ग के फाइनल में पहुंचकर पदक पक्का किया
– भारतीय पुरुष टीम चार गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा के फाइनल में पहुंची
– भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू और किंदाबी श्रीकांत क्रमश: महिला और पुरुष सिंगल्स वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
– भारतीय पुरुष लान बाल टीम ने इंग्लैैंड को 13-12 से हराकर फाइनल में जगह बनाई
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

तीजा और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, जानिए शुभ समय

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...