Google Analytics Meta Pixel कामनवेल्थ गेम्स : सिंधू, लक्ष्य, सात्विक-चिराग और शरत ने जीते स्वर्ण, हाकी टीम को रजत - Ekhabri.com

कामनवेल्थ गेम्स : सिंधू, लक्ष्य, सात्विक-चिराग और शरत ने जीते स्वर्ण, हाकी टीम को रजत

भारतीय खिलाड़ियों ने यहां कामनवेल्थ गेम्स के अंतिम दिन सोमवार को बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण, दो कांस्य और एक रजत पदक अपने नाम किए। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने इस दिन सबसे ज्यादा तीन पदक अपने नाम किए। महिला सिंगल्स में पीवी सिंधू, पुरुष सिंगल्स में लक्ष्य सेन और पुरुष डबल्स वर्ग में चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी की जोड़ी ने सोने का तमगा जीता, जबकि भारत के अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल ने भी पुरुष सिंगल्स वर्ग में स्वर्ण और इसी वर्ग का कांस्य पदक जी. साथियान ने जीता। भारतीय पुरुष हाकी टीम को फाइनल में आस्ट्रेलिया से हार का सामना कर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। ई-स्पोर्ट्स में भारतीय डोटा टू टीम ने भी कांसा अपने नाम किया।
भारत का प्रदर्शन
– 21-15, 21-13 से सिंधू ने फाइनल में मिशेल ली को हराया
19-21, 21-9, 21-16 से लक्ष्य ने एनजी टीजे योंग को हराया
– 4-1 से अचंता शरत कमल ने लियाम पिचफोर्ड को हराकर स्वर्ण अपने नाम किया, पुरुष सिंगल्स में ही जी. साथियान ने कांस्य जीता
– 0-7 से भारतीय पुरुष हाकी टीम को फाइनल में आस्ट्रेलिया से मिली हार
बैडमिंटन में भारतीय खिलाड़ियों का स्वर्णिम प्रदर्शन
दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन ने फाइनल में जीत दर्ज करते हुए कामनवेल्थ गेम्स में क्रमश: महिला और पुरुष सिंगल्स वर्ग का स्वर्ण पदक जीता, जबकि सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी भी पुरुष डबल्स में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने सोमवार को अपनी तीनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते। दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी सिंधू ने दुनिया की 13वें नंबर की कनाडा की मिशेल ली को 21-15, 21-13 से हराया। दो युवा खिलाड़ियों के बीच हुए पुरुष सिंगल्स फाइनल में दुनिया के 10वें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने पहला गेम गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए मलेशि के दुनिया के 42वें नंबर के खिलाड़ी एनजी टीजे योंग को 19-21, 21-9, 21-16 से हराकर इन खेलों में पदार्पण्ा करते हुए स्वर्ण पदक जीता। सात्विक और चिराग की दुनिया की सातवें नंबर की जोड़ी ने पुरुष डबल्स फाइनल में बेन लेन और सीन वेंडी की इंग्लैंड की दुनिया की 19वें नंबर की जोड़ी को 21-15, 21-13 से हराया। फाइनल में पूर्व विश्व चैंपियन सिंधू के बायें पैर में पट्टी बंधी थी जिससे कुछ हद तक उनकी मूवमेंट प्रभावित हुई और इसका असर उनके प्रदर्शन पर भी दिखा। उन्होंने कुछ मौकों पर मिशेल को आसान अंक बनाने का मौका दिया। सिंधू ने रैली में बेहतर प्रदर्शन किया और उनके ड्राप शाट भी दमदार थे। मिशेल ने काफी सहज गलतियां की जिसका नुकसान उन्हें उठाना पड़ा। पुरुष सिंगल्स में लक्ष्य को मलेशियाई खिलाड़ी की तेजी से सामंजस्य बैठाने में परेशानी हो रही थी। योंग ने लक्ष्य को कोर्ट में खूब दौड़ाया, जबकि भारतीय खिलाड़ी ने कुछ सहज गलतियां भी की।
टेबल टेनिस में शरत ने स्वर्ण, साथियान ने कांस्य जीता
भारत के अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल ने पुरुष सिंगल्स स्पर्धा के फाइनल में इंग्लैंड के लियाम पिचफोर्ड को 4 -1 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस स्पर्धा का कांस्य जी. साथियान ने जीता। शानदार लय में चल रहे 40 साल के शरत ने उम्र को धता बताते हुए रैंकिंग में अपने से बेहतर खिलाड़ी के विरुद्ध पहला गेम गंवाने के बाद वापसी करते हुए 11-13, 11-7, 11-2, 11-6, 11-8 से जीत दर्ज की। शरत की विश्व रैंकिंग 39वीं है, जबकि पिचफोर्ड 20वें स्थान पर काबिज हैं। शरत का इन खेलों में यह कुल 13वां पदक है। इससे पहले साथियान ने इंग्लैंड के ही पाल ड्रिंकहाल को हराकर पुरुष सिंगल्स स्पर्धा का कांस्य पदक जीता। साथियान ने इस रोमांचक मुकाबले को 11-9, 11-3, 11-5, 8-119-11, 10-12, 11-9 से अपने नाम किया। पिछले दो कामनवेल्थ गेम्स में साथियान का यह छठा पदक है। मौजूदा खेलों में यह उनका दूसरा पदक है। उन्होंने शरत कमल के साथ पुरुष डबल्स में रजत पदक जीता था।
हाकी में नहीं टूट सका आस्ट्रेलिया का तिलिस्म
कामनवेल्थ गेम्स में आस्ट्रेलिया का वर्चस्व तोड़ने का भारत का सपना अधूरा ही रहा और एकतरफा फाइनल में विश्व चैंपियन टीम के हाथों भारतीय पुरुष हाकी टीम को 0-7 से शर्मनाक हार के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा। लीग चरण में अपराजेय और पूल में शीर्ष पर रहने वाली भारतीय टीम बिल्कुल फार्म में नहीं दिखी। फारवर्ड पंक्ति में तालमेल नहीं था और डिफेंस को आस्ट्रेलिया ने पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया। उस पर कप्तान मनप्रीत सिंह को कंधे में लगी चोट ने भारत का प्रदर्शन बुरी तरह प्रभावित किया। आस्ट्रेलिया के लिए ब्लैक गोवर्स, नाथन एफरांस, जैकब एंडरसन, टाम विकहैम और फिन ओजिलवी ने गोल दागे।
ई-स्पोर्ट्स में भारतीय डोटा टू टीम ने जीता कांस्य
भारतीय डोटा टू टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले कामनवेल्थ ई-स्पोर्ट्स चैैंपियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम किया। मोइन एजाज, केतन गोयल, अभिषेक यादव, शुभनाम गोली और विशाल वेरनेकर की भारतीय टीम ने बेस्ट आफ थ्री प्रारूप में न्यूजीलैैंड को 2-0 से हराया।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...