Google Analytics Meta Pixel निजी विश्वविद्यालयों की पूरी जानकारी अब एक क्लिक पर, नया पोर्टल लॉन्च - Ekhabri.com

निजी विश्वविद्यालयों की पूरी जानकारी अब एक क्लिक पर, नया पोर्टल लॉन्च

रायपुर। छत्तीसगढ़ में निजी विश्वविद्यालयों से जुड़ी जानकारी अब एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। राज्यपाल रमेन डेका ने सोमवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग द्वारा तैयार नए वेब पोर्टल cgpurc.cgstate.gov.in का शुभारंभ किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष वी. के. गोयल सहित आयोग के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

 

नए वेब पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के निजी विश्वविद्यालयों से संबंधित महत्वपूर्ण और अद्यतन जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएगी। पोर्टल पर अध्यादेश के आधार पर संचालित पाठ्यक्रमों, अकादमिक कैलेंडर और प्रवेशित विद्यार्थियों से संबंधित जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों की अंकसूची, डिग्री और पिछले वर्षों के परीक्षा परिणाम भी अपलोड किए जाएंगे।

 

पोर्टल पर निजी विश्वविद्यालयों द्वारा निर्धारित और लिए जाने वाले शुल्क की जानकारी भी उपलब्ध होगी। इसके अलावा विश्वविद्यालयों में कार्यरत अधिकारियों, विभिन्न समितियों एवं उनके सदस्यों तथा पीएचडी शोध-निर्देशकों से संबंधित विस्तृत जानकारी भी ऑनलाइन देखी जा सकेगी।

 

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, नैक प्रत्यायन और अन्य विश्वविद्यालयों के साथ हुए एमओयू से जुड़ी जानकारी भी पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी। इसके साथ ही स्किल डेवलपमेंट, इनोवेशन, स्टार्टअप, जॉब ओरिएंटेशन प्रोग्राम, कैंपस प्लेसमेंट और ई-लाइब्रेरी जैसी गतिविधियों की जानकारी भी विद्यार्थियों और आम लोगों को उपलब्ध होगी।

 

नए पोर्टल में निजी विश्वविद्यालयों की शैक्षणिक स्वीकृतियों, स्वीकृत एवं भरे गए पदों तथा रिक्त पदों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था की गई है। इससे निजी विश्वविद्यालयों की शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी आसानी से हासिल की जा सकेगी।

Read Also  दिव्यांग सशक्तिकरण के लिए नई तकनीक Navinaut और SignX पेश

 

राज्य में निजी विश्वविद्यालयों से संबंधित सूचनाओं को डिजिटल माध्यम से एक जगह उपलब्ध कराने की इस पहल से पारदर्शिता बढ़ने की उम्मीद है। साथ ही विद्यार्थियों, अभिभावकों और अन्य हितधारकों को विश्वविद्यालयों से जुड़ी आवश्यक जानकारी प्राप्त करने में सुविधा होगी तथा नियामक स्तर पर निगरानी और सूचना प्रबंधन अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आज है हलषष्ठी की व्रत, इन चीजों को करें पूजा में शामिल

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...

रील बनाना पड़ा भारी, तीन महिला टेक्नीशियन को HLL ने किया बर्खास्त

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

दक्षिण भारत के पर्यटकों पर छत्तीसगढ़ की नजर, चेन्नई में मजबूत हुई कनेक्टिविटी

By Reporter 5 / September 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *