Google Analytics Meta Pixel बंधक पुत्र की रिहाई के लिए नवजात को बेचने की विवशता - Ekhabri.com

बंधक पुत्र की रिहाई के लिए नवजात को बेचने की विवशता

सूदखोर ठेकेदार ने घर से कोसों दूर दस वर्षीय पुत्र को बंधक बना रखा है। रिश्ते का लिहाज भूल परिजन भी अमानवीय हो गए हैं। गरीब मां-बाप के कोई दूसरा उपाय नहीं था। कलेजे पर पत्थर रख उन्होंने नवजात पुत्री को बेचने का निर्णय लिया। 30 हजार में सौदा भी तय हो गया, लेकिन विधाता को मां की कोख का उजड़ना स्वीकार्य नहीं था। कलेजे के टुकड़े को अलग करने की सोच मां बिलख उठी। उसके रोने की आवाज से वहां कई राहगीर पहुंच गए। सौदे का भंडाफोड़ होते ही मौके से खरीदार चुपके से खिसक गई।

 

बिहार के जमुई जिला अंतर्गत झाझा के पुरानी बाजार मुसहरी टोला के मंगू मांझी और पत्नी मधु मांझी मजदूर हैं। दोनों शुक्रवार को नवजात को बेचने पहुंचे थे। मंगू और मधु ने बताया कि उनके बड़े पुत्र सोम को हरियाणा में पंचकूला स्थित एक ईंट-भट्ठा पर बंधक बना लिया गया है। मंगू के भाई कारू मांझी और भाभी अनिता देवी ने सोम को वहां पहुंचा दिया था। अब उसे छोड़ने के एवज में वे पैसे मांग रहे हैं। बेटे को प्रताड़ित कर मोबाइल पर उसके रोने की आवाज सुनाई जाती है। उसे छुड़ाने के लिए उन्होंने नवजात बेटी को बेचने का कठोर फैसला लिया था।

 

 

झाझा की एक वृद्धा ने 30 हजार रुपये देने की बात कही थी। महिला ने थाने के गेट के सामने बुलाया था। वहां रुपये लेकर एक कागज पर हस्ताक्षर करने को कहा। उसी दौरान मधु रोने लगी। शक होने पर राहगीर हस्तक्षेप कर बैठे। अंतत: दंपती ने मामले की सूचना झाझा पुलिस को दी। झाझा के एसडीपीओ रविशंकर प्रसाद ने बताया कि बंधक बनाए जाने जैसी कोई जानकारी नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष राजेश शरण का भी कहना है कि इस संबंध में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।

Read Also  मनाने गए थे पिकनिक, बदमाशों ने पेट में मार दी गोली

 

पिता ने लिया था कर्ज, बेटे को बनाया बंधक
मंगू मांझी ने बताया कि वर्ष भर पहले वह हरियाणा के पंचकूला स्थित ईंट-भट्ठा पर काम करने गया था। उस दौरान ठेकेदार से कर्ज के रूप में पांच हजार रुपये लिए थे। वहां उसने ईंट-भट्ठे पर सात महीने तक काम किया था, लेकिन उसका कर्ज समाप्त नहीं हुआ। मंगू वहां से झाझा लौट आया। कुछ दिन बाद ठेकेदार ने कर्ज लौटाने का संदेश दिया। कर्ज लौटाने में असमर्थता व्यक्त की तो ठेकेदार ने उसके भाई और भाभी के माध्यम से उसके बेटे को बुलाकर बंधक बना लिया। अब समझ में नहीं आ रहा कि हम क्या करें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...