Google Analytics Meta Pixel आज का इतिहास 16 सितंबर : क्यों मनाया जाता है ‘ओजोन दिवस’, जानें पूरा इतिहास - Ekhabri.com

आज का इतिहास 16 सितंबर : क्यों मनाया जाता है ‘ओजोन दिवस’, जानें पूरा इतिहास

एक ऐसे मकान की कल्पना (AAJ KA ITIHAS)कीजिये जिसके ऊपर छत ही न हो. तब क्या होगा- धूप, गर्मी, बारिश, हवा हमें सीधे हानि पहुंचाएगी. अब ज़रा हमारी पृथ्वी को घर समझिये और उसकी छत यानी की ओज़ोन परत के ना होने की कल्पना कीजिये. ये वो दशा होगी जब सूर्य की गर्मी और रेडिएशन हमारे सीधे संपर्क में आएंगे और सम्पूर्ण मानव जाती समेत वनस्पतियों का विनाश हो जाएगा. इसी जीवनदायिनी ओज़ोन लेयर को बचाने के लिए ही आज (16 september ka itihaas) 16 सितंबर को अंतराष्ट्रीय ओज़ोन परत छरण संरक्षण दिवस (International Day for the Preservation of the Ozone Layer) के रूप में मानते हैं. ये हमारी पृथ्वी के लिए ढाल का काम करती है. ‘ओजोन दिवस’ 16 सितंबर साल 1989 मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल पर हुए हस्ताक्षर की याद में साल 1994 से इसे मनाये जाने की परंपरा है. जिसमें सभी देशों ने ये संकल्प लिया था कि ओज़ोन के संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास किये जाएंगे.

 

16 सितंबर का दिन भारत के एक महान स्वतंत्रता सेनानी के जन्म से भी जुड़ा हुआ है. आज के दिन साल 1893 में तिरंगे के सम्मान में गाया जाने वाला गीत ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा’ लिखने वाले श्यामलाल गुप्त पार्षद का जन्म (Birth of Shyamlal Gupta Councilor) हुआ था. दुर्भाग्य की बात ये है कि देश के लोगों ने उनके गीत को तो अपना लिया लेकिन लेखक को भूल गए. आपको बता दें कि पार्षद जी ने ये गीत सबसे पहले 14 अप्रैल 1924 में जलियावाला बाग़ हत्याकांड की स्मृति में गाया था. जिसे सुनकर तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू उछल पड़ें थे. उन्होंने ने ही इस गीत को झंडा गीत होने की संज्ञा दी थी. साल 1991 में बनी फिल्म ‘फ़रिश्ते’ में भी इस गीत को गया गया है.

Read Also  महतारी वंदन की 31वीं किस्त से बदली लक्ष्मी मांझी की जिंदगी

 

इतिहास में 16 सितंबर का दिन एक महत्वपूर्ण खोज के लिए जाना जाता है. 16 सितंबर 1906 को रोएल्ड एमंडसन (Roeld Amundsen) ने चुंबकीय दक्षिणी ध्रुव की खोज (discovery of the magnetic south pole) की. बता दें किसी भी चुंबकीय पदार्थ के दो ध्रुव होते हैं. उत्तर और दक्षिण। जब किसी छड़ चुम्बक को स्वतंत्रता पूर्वक लटकाया जाता है तो छोर हमेशा उत्तर और दक्षिण दिशा में ही ठहरता है. क्योंकि हमारी पृथ्वी भी एक विशाल चुम्बक के सामान ही है तो इसके भी दोनों ध्रुव एक दूसरे के विपरीत हैं. जिन्हे हम नार्थ और साउथ पोल के नाम से जानते हैं. रोएल्ड एमंडसन ने इसी दक्षिणी ध्रुव की खोज की जबकि जेम्स क्लार्क रॉस ने चुंबकीय उत्तर ध्रुव की खोज आर्कटिक कनाडा में की थी.

 

देश-दुनिया में 16 सितंबर का इतिहास

1795 : ब्रिटेन ने दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन पर कब्जा किया था.

1821 : मैक्सिको आज ही के दिन स्पेन से आजाद हुआ था.

1848 : फ्रांसिसी उपनिवेश से दास प्रथा खत्म हुई थी.

1861 : आज ही के दिन से ब्रिटेन में पोस्ट आफिस में बचत खाता खोले जाने की शुरुआत हुई थी.

1893 : झंडा गीत `विजयी विश्व तिरंगा प्यारा’ के रचयिता श्यामलाल गुप्त पार्षद का जन्म हुआ था.

1906 : नार्वे के रोएल्ड एमंडसन ने चुंबकीय दक्षिणी ध्रुव की खोज की.

1947 : टोक्यो के सईतामा में चक्रवाती तूफान कैथलीन से 1,930 लोगों की मौत हो गई.

1963 : मलया सिंगापुर ब्रिटिश नार्दन वोनियो से मलेशिया का गठन हुआ था.

1965 : परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक एबी तारापोरे की मौत हुई थी.

Read Also  बेटियों ने बढ़ाया मान, अदाणी स्कूल बोर्ड परीक्षा में रहा शानदार प्रदर्शन

1967 : सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख में परमाणु परीक्षण किया.

1975 : केप वर्डे, मोजाम्बिक, साओ टोमे और प्रिंसिप संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए.

1975 : पापुआ न्यू गिनी ने ऑस्ट्रेलिया से स्वतंत्रता हासिल की थी.

1978 : जनरल जिया उल हक पाकिस्तान के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे.

1986 : दक्षिण अफ़्रीका की एक सोने की खदान में फंस जाने से 177 लोग मारे गए.

2007 : वन टू गो एयरलांइस का विमान थाईलैंड में दुर्घटनाग्रस्त होने से 89 लोगों की जान गई थी.

1986 : दक्षिण अफ़्रीका की एक सोने की खदान में फंस जाने से 177 लोग मारे गए.

2013 : वॉशिंगटन में एक बंदूकधारी ने नौसेना के एक शिविर में 12 लोगों की गोली मारकर हत्या की.

2014 : इस्लामिक स्टेट ने सीरियाई कुर्दिश लड़ाकों के खिलाफ युद्ध छेड़ा.

2017 : भारतीय वायुसेना के सबसे वरिष्ठ एवं पांच सितारा रैंक पर पहुंचने वाले एकमात्र मार्शल अर्जन सिंह का निधन हुआ था.

2020: विदुषी, लेखिका और कलाविद डॉ. कपिला वात्स्यायन का निधन.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *