नारायणपुर जिले के बखरूपारा में पुलिस ने अवैध शराब के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद अचानक गिरफ्तार शराब तस्कर के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और आबकारी मंत्री कवासी लखमा की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। इसके बाद भाजपा और आम आदमी पार्टी कांग्रेस पर हमलावर हो गई। इन नेताओं ने कहा कि आरोपियों के साथ कांग्रेस नेताओं का ये रिश्ता क्या कहलाता है?
भाजपा नेता केदार कश्यप और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय झा ने भूपेश सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने सरकार और कांग्रेस पार्टी से पूछा-आखिरकार आरोपियों के साथ कांग्रेस नेताओं का ये रिश्ता क्या कहलाता है। उन्होंने कहा कि शराब घोटाला मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, मंत्री कवासी लखमा समेत अन्य कई बड़े नेताओं के संरक्षण में हो रहा था। अब भूपेश सरकार इसे मनाने से इनकार कर रही है, लेकिन अब कांग्रेस नेताओं के साथ आरोपियों की फोटो सामने आने से क्या अभी भी भूपेश बघेल इसे झूठला पाएंगे। इससे पहले शराब घोटाले को लेकर भाजपा भी मुख्यमंत्री और मंत्रियों की संलिप्तता का आरोप लगा चुकी है। वहीं रायुपर में आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री और मंत्रियों की संलिप्तता का आरोप लगाया था।
इस बीच नारायणपुर में गिरफ्तार आरोपी की फोटो मंत्री कवासी लखमा और मोहन मरकाम के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब भाजपा और आम आदमी पार्टी मोहन मरकाम और कवासी लखमा से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग कर रही है। साथ ही आरोप लगाया कि आरोपी कांग्रेस नेता के आदमी हैं और उन्हीं के इशारे पर प्रदेश में शराब घोटाला हो रहा है। प्रदेश की महिलाओं से शराबबंदी का वचन देने वाले आज स्वयं अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...