Google Analytics Meta Pixel कांग्रेस ने घोषणा-पत्र जारी किया- फ्री लैपटॉप, नफरती भाषण पर कानून और जनता क्लीनिक - Ekhabri.com

कांग्रेस ने घोषणा-पत्र जारी किया- फ्री लैपटॉप, नफरती भाषण पर कानून और जनता क्लीनिक

नई दिल्ली-25 नवंबर को होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को अपना घोषणा-पत्र जारी कर दिया। राज्य की सत्ताधारी पार्टी ने अपने घोषणा-पत्र को जन घोषणा पत्र-II का नाम दिया है। इससे पहले 2018 में सत्ता में आने से पहले कांग्रेस ने जन घोषणा-पत्र का नाम दिया था। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जयपुर स्थित वार रूम से कांग्रेस पार्टी का घोषणा-पत्र जारी किया है। 85 पन्ने के घोषणा-पत्र में पार्टी ने अपनी सात चुनावी गारंटियों पर जोर दिया है। इसके अलावा सत्ता में आने पर 12 वादों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने की बात कही गई है।

  • कांग्रेस के जन घोषणा-पत्रll में सबसे पहले गृह लक्ष्मी गारंटी का जिक्र किया गया है। इसके तहत हर परिवार की महिला मुखिया को हर साल रुपए 10,000 गारंटी से दिए जाएंगे। कांग्रेस ने कहा कि इससे गृहणियों के श्रम को सम्मान और आर्थिक सुदृढ़ता प्रदान होगी।
  • दूसरे स्थान पर गौधन गारंटी का वादा है जिसके तहत गौवंशपालकों से दो रुपये प्रति किलोग्राम गोबर खरीदा जाएगा। कहा गया है कि इससे पशुपालकों को समृद्धि मिलेगी और खाद निर्माण से कृषि में उन्नति होगी और भूमि की उर्वरता बढ़ेगी।
  • तीसरे स्थान पर मुफ्त लैपटॉप/टैबलेट की गारंटी का जिक्र किया गया है। इसके तहत राजकीय महाविद्यालय के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को प्रवेश के समय फ्री लैपटॉप/टेबलेट दिया जाएगा। कांग्रेस ने उद्देश्य में कहा कि मुफ्त लैपटॉप/टैबलेट से शिक्षा और संचार का आधुनिकीकरण होगा और विद्यार्थियों में आत्मविश्वास का भाव आएगा।
  • चौथी गारंटी चिरंजीवी आपदा राहत बीमा की है। इसके तहत प्राकृतिक आपदा प्रभावित प्रति परिवार को 15 लाख रुपये तक का फ्री बीमा उपलब्ध कराया जाएगा। दावा किया गया कि यह बीमा बाढ़, तूफान, अकाल जैसी प्राकृतिक आपदाओं में सुरक्षा कवच बनेगा।
  • पांचवीं गारंटी अंग्रेजी माध्यम शिक्षा को लेकर है जिसमें ‘चलो दुनिया से बात करे और भविष्य के रास्ते खोले’ का नारा दिया गया है। इसके तहत हर इच्छुक बच्चे को मुफ्त इंग्लिश मीडियम शिक्षा का अवसर गारंटी से मिलेगा। जिससे बच्चे देश दुनिया से जुड़ सकेंगे, उनके अवसरों में वृद्धि होगी और अभिभावकों का आर्थिक भार कम होगा।
  • छठवीं गारंटी 500 रुपये में गैस सिलेंडर मुहैया कराने की है। कांग्रेस ने कहा कि भविष्य में इसे 400 रुपये करने की गारंटी देते हैं। कांग्रेस ने कहा, ‘राज्य सरकार ने देश के सबसे सस्ते रुपए 500 की सिलेंडर योजना का विस्तार NFSA एवं BPL परिवारों के लिए करने की गारंटी दी हैं। हम भविष्य में उज्जवला, NFSA एवं BPL परिवारों को और राहत देते हुए रुपए 400 का एलपीजी गैस सिलेंडर करवाएंगे।’
  • सातवें स्थान पर ओल्ड पेंशन स्कीम का जिक्र है। कांग्रेस ने कहा कि उपलब्ध ओ.पी.एस. को मजबूत करने हेतु कानून का निर्माण किया जाएगा।
Read Also  राम मंदिर में लगाया जाएगा 2100 किलो का घंटा, आज पहुंचा अयोध्या

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *