19 दिसम्बर को कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक:जनवरी में प्रस्तावित हाथ जोड़ो यात्रा का खाका तैयार होगा

रायपुर- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक 19 दिसम्बर को तय हुई है। इसमें 26 जनवरी से प्रस्तावित हाथ जोड़ो यात्रा की रूपरेखा तय की जाएगी। इसी बैठक में फरवरी में प्रस्तावित कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों पर भी बात होगी। छत्तीसगढ़ में यह कांग्रेस का पहला राष्ट्रीय अधिवेशन है। कांग्रेस की ओर से बताया गया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की अध्यक्षता में यह बैठक राजीव भवन में दोपहर 12 बजे होनी है। इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और छत्तीसगढ़ सह प्रभारी डॉ. चंदन यादव और सह प्रभारी सप्तगिरी शंकर उलका भी शामिल होने वाले हैं। इस बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी, जिला, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं मोर्चा, संगठन, प्रकोष्ठ विभाग के प्रदेश अध्यक्षों को शामिल होना है। इसमें फरवरी में प्रस्तावित कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन और हाथ जोड़ो यात्रा की तैयारी सहित कुछ अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत होनी है। “भारत जोड़ो पदयात्रा’ के परिणामों से उत्साहित कांग्रेस चुनावी साल में फिर यात्रा की राह पर है। कांग्रेस ने 26 जनवरी से “हाथ जोड़ो’ यात्रा शुरू करने की घोषणा कर दी है। इसे भी भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर ही निकाला जाएगा। यात्रा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बूथों को जोड़ेगी। हर जिले में एक अधिवेशन होगा। अंत में एक बड़ी रैली का आयोजन कर इस यात्रा का समापन प्रस्तावित है। इस यात्रा का रास्ता कौन सा होगा और उसको कैसे पूरा किया जाएगा, इसका खाका बन रहा है। 19 दिसम्बर को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में इस यात्रा की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा सकता है।

फरवरी के पहले सप्ताह में राष्ट्रीय अधिवेशन

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में स्टीयरिंग कमेटी की पहली बैठक में पार्टी का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन रायपुर में आयोजित करने का फैसला हुआ था। यह छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लिए पहला अवसर है जब उनको इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी मिली है। अधिवेशन के दौरान यहां करीब 10 हजार प्रतिनिधि रायपुर पहुंचने वाले हैं। ऐसे में इसकी तैयारियां एक महीने पहले ही शुरू करनी होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...