Google Analytics Meta Pixel कोरोना टीकाकरण पर सरकार और कांग्रेस में विवाद - Ekhabri.com

कोरोना टीकाकरण पर सरकार और कांग्रेस में विवाद

देश में कोरोना टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने को लेकर केंद्र सरकार और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस सोमवार को आपस में भिड़ गए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने टीके की अतिरिक्त डोज को लेकर भ्रम की स्थिति होने का आरोप लगाया तो केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पलटवार करते हुए मुख्य विपक्षी पार्टी पर ही भ्रामक जानकारियां फैलाने का आरोप मढ़ दिया।
पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री चिदंबरम ने सरकार पर धीमी गति से कोरोना टीकाकरण करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि देश 31 दिसंबर तक 100 प्रतिशत वयस्क आबादी (94 करोड़ लोग) को टीके की पहली डोज लगाने के लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाएगा। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सच का सामना कीजिए भले ही सरकार इसके लिए अनिच्छुक है। बहुत-बहुत बड़ी संख्या में लोगों को टीके की पहली डोज नहीं लग पाएगी। केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता प्रधान ने कांग्रेस नेताओं को नकारात्मक सोच वाले ऐसे व्यक्ति बताया जो घबराहट, डर और भ्रामक जानकारियां फैलाते हैं।
चिदंबरम ने यह भी आरोप लगाया कि अतिरिक्त डोज का प्रस्ताव भ्रम से भरा हुआ है। उन्होंने कहा, ‘कोविशील्ड के लिए वैक्सीन की अतिरिक्त डोज किसकी है? मुझे उम्मीद है कि यह कोविशील्ड की एक और डोज नहीं है।” उन्होंने फाइजर और माडर्ना को लाइसेंस नहीं देने और उनकी अपर्याप्त उत्पादन व आपूर्ति पर भी सवाल खड़े किए। जवाब में प्रधान ने कहा, भारत के हर प्रगतिश्ाील कदम पर कांग्रेस और उसके एक खास गुट का दुविधापूर्ण रुख कभी भी आश्चर्यचकित नहीं करता। पहले उन्होंने हमारे स्वदेशी टीके की सुरक्षा पर लोगों को गुमराह किया, टीकों को लेकर हिचक पैदा की और देश की सामूहिक क्षमता पर संदेह जताकर घबराहट का माहौल बनाया। अब जबकि भारत ओमिक्रोन वैरिएंट से प्रभावशाली तरीके से निपटने के लिए पूर्व उपाय कर रहा है तो गमले में खेती करने वाले किसान और नकारात्मक सोच वाले वो काम कर रहे हैं जिसमें वे माहिर हैं- जैसे घबराहट व डर फैलाना और भ्रामक जानकारियों का प्रसार करना। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कई विकसित देश उक्त टीकों पर निर्भर होने के बावजूद ओमिक्रोन संक्रमण का सामना कर रहे हैं। उन्होंने टि्वटर पर लिखा, ‘चिदंबरम जी, आपको याद दिला दूं कि यह कांग्रेस ही थी जिसने फायदे के लिए टीकों को बेचा। लोगों को बहकाने का आपका इरादा भारत को महामारी के खिलाफ लड़ाई से भटका नहीं पाएगा।”

Read Also  सलमान को धमकाने वाले बिश्नोई गैंग ने बिहार के सांसद को दी धमकी, पप्पू यादव ने लॉरेंस को दी थी चुनौती

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

वर्ड कप का शैड्यूल हुआ जारी, 10 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान का होगा मैच

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...