Google Analytics Meta Pixel मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के काफिले की एक गाड़ी पर बूम बैरियर गिरने से विवादों जानिए पूरा मामला - Ekhabri.com

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के काफिले की एक गाड़ी पर बूम बैरियर गिरने से विवादों जानिए पूरा मामला

रायपुर. मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के काफिले से जुड़ा विवाद सामने आया है। काफिले की एक गाड़ी पर बूम बैरियर गिरने के बाद टोल नाके पर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। इस दौरान टोल कर्मचारी के साथ मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया है। जानकारी के मुताबिक, लहपटरा टोल नाके पर मंत्री के काफिले की एक गाड़ी पर बूम बैरियर गिर गया था। 

 

इसी दौरान एक व्यक्ति द्वारा टोल कर्मचारी के साथ मारपीट किए जाने का वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति टोल कर्मचारी के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है। घटना के बाद पीड़ित टोल कर्मचारी ग्रामीणों के साथ लखनपुर थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। विवाद किस बात को लेकर हुआ और मारपीट की वास्तविक वजह क्या थी, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

 

इधर, मामले को लेकर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि टोल कर्मचारी की ओर से हुई तकनीकी या मानवीय त्रुटि के बदले उसके साथ किया गया दुर्व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। मंत्री ने बताया कि दिनभर विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े कार्यों में व्यस्त रहने के कारण वह अत्यधिक थक गई थीं और यात्रा के दौरान अपने वाहन में विश्राम कर रही थीं। वाहन के भीतर होने के कारण उन्हें मौके पर हुई घटना की तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी।

Read Also  रायपुर में फ्री होगी सर्जरी -महापौर ढेबर का ऐलान

 

अगले दिन सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से घटना की जानकारी मिलने पर वह इससे बेहद आहत हुईं। मंत्री ने कहा कि टोल प्लाजा पर बूम बैरियर का गिरना तकनीकी अथवा मानवीय त्रुटि हो सकती है। उन्होंने कहा कि एक जनसेवक होने के नाते वह उस त्रुटि को स्वाभाविक मानते हुए कर्मचारी को क्षमा करती हैं, लेकिन किसी भी सामान्य या तकनीकी भूल के बदले किसी नागरिक अथवा कर्मचारी के साथ ऐसा अशोभनीय व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। वही कुछ समाचार माध्यमों में अपने निजी सहायक (PA) का नाम विवाद से जोड़े जाने पर मंत्री ने इसका खंडन किया है।

 

उन्होंने कहा कि उनके PA की ओर से किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार या मारपीट नहीं की गई है। मंत्री के अनुसार, वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति उनका वाहन चालक है। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने टोल कर्मचारी को हुई मानसिक पीड़ा पर खेद जताते हुए कहा कि वह अपने अगले प्रवास के दौरान कर्मचारी से स्वयं मुलाकात कर उसका हाल-चाल जानेंगी। उन्होंने कहा कि जनता के आत्मसम्मान और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियां और विवाद की पूरी वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

नोनी सशक्तिकरण योजना से निकिता के सपनों को मिला संबल, पढ़ाई के लिए मिले 20 हजार रुपये

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *