बंगाल में 10वीं के टेस्ट पेपर (माडल प्रश्न पत्र) में “आजाद कश्मीर” पर सवाल पूछे जाने व उसका नक्शा दिखाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री ने बंगाल सरकार से इसकी जांच कराने की मांग है, वहीं भाजपा ने बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी को अलगाववादी ताकतों की समर्थक करार दिया है।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद दिलीप घोष ने टेस्ट पेपर की पृष्ठ संख्या 132 पर छपे इस प्रश्न व नक्शे को लेकर ट्वीट किया। इसके सामने आने के बाद केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री व बांकुड़ा से भाजपा सांसद सुभाष सरकार ने राज्य सरकार से इसकी जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को इस मुद्दे को हल्के में नहीं लेना चाहिए। इसे तुरंत संशोधित किया जाना चाहिए।
गौरतलब है कि माध्यमिक (10वीं) परीक्षा की तैयारी के लिए प्रत्येक साल पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा पर्षद की ओर से माडल टेस्ट पेपर प्रकाशित किए जाते हैं। उसी में मालदा के एक स्कूल की तरफ से तैयार किए गए प्रश्नपत्र में परीक्षार्थियों से भारत के मानचित्र में आजाद भारत के नक्शे को चिन्हित करने को कहा गया है।
सवाल है कि भारतवर्ष के मानचित्र में निम्नलिखित स्थानों को चिन्हित एवं नामांकित करें। इस प्रश्न में कुल तीन विकल्प दिये गये हैं। पहले विकल्प में “आजाद कश्मीर” का नाम लिखा हुआ है। इस सवाल के अंतिम विकल्प के रूप में चटगांव का नाम है। दिलीप घोष ने आजाद कश्मीर को विकल्प के रूप में दिए जाने पर आपत्ति जताई है। इस पर माध्यमिक शिक्षा पर्षद की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...