निलंबित एएसआइ से विवाद, मारपीट कर वर्दी फाड़ी, दी जातिगत गाली

मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था ड्यूटी पर तैनात एक एएसआइ ने दो लोगों पर मारपीट, वर्दी फाड़ने और जातिगत गालियां देने का आरोप लगाते हुए दुर्ग कोतवाली थाना में एफआइआर दर्ज कराई है। आरोपितों में एक वो व्यक्ति है, जिसने महीने भर पहले एएसआइ का रिश्वत मांगने का स्टिंग आपरेशन कर एसपी से शिकायत की थी। शिकायत के बाद से एएसआइ लाइन अटैच है। वहीं स्टिंग आपरेशन व रिश्वत मांगने के अगले दिन ही एएसआइ, स्टिंग आपरेशन करने वाले के घर गया था और उसके पैरों में गिरकर माफी मांगता दिखा था। दो सप्ताह पहले उसका भी सीसीटीवी फुटेज प्रसारित हुआ था।

 

 

 

एएसआइ ने आरोप लगाया कि ड्यूटी के दौरान दोनों आरोपितों ने उसे जातिगत गालियां दी और उसकी वर्दी फाड़ी। जिसकी शिकायत पर दुर्ग कोतवाली पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट, शासकीय में कार्य में बाधा, शासकीय सेवक से मारपीट और अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निरोधक अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी कर उन्हें गिरफ्तार किया है।

 

 

 

पुलिस ने बताया कि पुलिस लाइन में पदस्थ एएसआइ नारद लाल टांडेकर की शिकायत पर कृपाल नगर निवासी सुखवंत सिंह और जुनवानी निवासी प्रिंस सिंह के खिलाफ प्राथमिकी कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। एएसआइ नारद लाल टांडेकर ने आरोप लगाया कि वो शुक्रवार को पटेल चौक दुर्ग पर ड्यूटी में तैनात था। इसी दौरान आरोपित सुखवंत सिंह और प्रिंस सिंह वहां पर पहुंचे। आरोपित सुखवंत सिंह ने एएसआइ से कहा कि तेरा वीडियो वायरल किया तो कैसा लगा? इस पर एएसआइ नारद लाल टांडेकर ने कहा कि वो अपनी कैंसर पीड़ित पत्नी और बच्चों के चलते चरण छूकर माफी मांगने गया था और सुखवंत इतना गद्दार निकला कि उसका भी वीडियो प्रसारित कर दिया।

 

 

 

 

गद्दार बोलने पर सुखवंत सिंह नाराज हो गया और उसने उसके साथी प्रिंस सिंह ने एएसआइ को जातिगत गालियां देते हुए उससे मारपीट की। आरोपितों ने झूमाझटकी कर उसकी वर्दी भी फाड़ दी। वहां पर तैनात आरक्षक अरविंद मेढे और अन्य लोगों ने बीच बचाव किया। इसके बाद दुर्ग कोतवाली पुलिस दोनों आरोपितों को पकड़कर थाना ले गई और आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी कर उन्हें गिरफ्तार किया।

 

 

 

जानिए एएसआइ और सुखवंत सिंह के बीच के विवाद की वजह
पांच मार्च को सुखवंत सिंह ने खुर्सीपार थाना में पदस्थ एसआइ सतीश साहू और पुरानी भिलाई में पदस्थ एएसआइ नारद लाल टांडेकर का एक स्टिंग प्रसारित करते हुए एसपी से शिकायत की थी। दोनों मामलों में पुलिस कर्मियों ने एक्सीडेंट के केस में रिश्वत मांगी थी। इसके बाद एसपी डा. अभिषेक पल्लव ने दोनों पुलिस कर्मियों को लाइन अटैच कर दिया था। शिकायत के दूसरे दिन ही एएसआइ नारद लाल टांडेकर एक सिपाही अरविंद मेढे के साथ सुखवंत सिंह के घर पर गया था।

 

 

 

घर में घुसते ही एएसआइ नारद लाल टांडेकर, सुखवंत सिंह के पैरों में गिर गया और उसके बाद घुटनों पर बैठकर हाथ जोड़ने लगा। सुखवंत सिंह के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में इसकी भी रिकार्डिंग हो गई। इस घटना के करीब दो सप्ताह बाद सुखवंत सिंह के पैरों में गिरे एएसआइ का वीडियो प्रसारित हुआ। शुक्रवार को हुई मारपीट की घटना भी इसी का नतीजा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आर्थिक सहायता के लालच में धर्म परिवर्तन का प्रयास, दो आरोपी पकड़े गए

By User 6 / February 3, 2026 / 0 Comments
दुर्ग/भिलाई/कुम्हारी। दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के एक प्रकरण में पुलिस ने दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के...

पुराने Sim Cards से निकाल दिया 26 लाख का सोना

By Reporter 1 / February 3, 2026 / 0 Comments
हम और आप अक्सर पुराने या खराब हो चुके सिम कार्ड को बेकार समझकर डस्टबिन में फेंक देते हैं, लेकिन चीन के एक शख्स ने इसी कबाड़ से बेशकीमती खजाना निकालकर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। चीन के ग्वांगडोंग...

Smartphone Battery Damage: 100% चार्ज करना क्यों हो सकता है खतरनाक?

By User 6 / February 3, 2026 / 0 Comments
Smartphone Battery Damage आज के समय में एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन चुकी है। स्मार्टफोन अब सिर्फ कॉल या मैसेज तक सीमित नहीं है, बल्कि पेमेंट, शॉपिंग, ऑफिस वर्क और जरूरी डॉक्यूमेंट्स का अहम जरिया बन चुका है। ऐसे...

रायपुर में ITMS कंट्रोल रूम का निरीक्षण, पुलिस कमिश्नर के सख्त निर्देश—अब सिर्फ ई-चालान, 90 दिन में कोर्ट में पेशी अनिवार्य

By User 6 / February 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर।पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने रायपुर स्थित आईटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) कंट्रोल रूम एवं कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिस्टम की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए खराब कैमरों को शीघ्र दुरुस्त करने और ट्रैफिक नियमों...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने सुरक्षा, नवाचार और नगरीय विकास पर निर्णय लिए

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...

23 साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे है राधे भईया

By Reporter 1 / February 2, 2026 / 0 Comments
सलमान खान की कल्ट रोमांटिक फिल्म ‘तेरे नाम’ 23 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। दिवंगत निर्देशक सतीश कौशिक की यह 2003 की क्लासिक फिल्म अब 27 फरवरी 2026 को थिएटर्स में री-रिलीज हो रही है। PVR...

होलिका दहन पर साल का पहला चंद्र ग्रहण…इन 3 राशियों की पलटने वाली है किस्मत, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

By User 6 / February 2, 2026 / 0 Comments
Chandra Grahan 2026: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा के दिन, यानी होलिका दहन के अवसर पर पड़ने जा रहा है. यह ग्रहण 3 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजकर 16 मिनट पर शुरू होगा और शाम 7...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *