रायपुर। कोरोना संक्रमण बदने के कारण पढ़ना-लिखना अभियान अंतर्गत विकासखण्ड और संकुल स्तर पर आयोजित स्वयंसेवी शिक्षकों का ऑफलाइन प्रशिक्षण और ऑफलाइन साक्षरता कक्षाएं आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया है।
राज्य में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के संचालक एवं सदस्य सचिव डी. राहुल वेंकट ने इस आशय के आदेश सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला परियोजना अधिकारी जिला साक्षरता मिशन को जारी कर दिए हैं।










