Google Analytics Meta Pixel कोरोना को राज्य में हुए एक साल पूरे - Ekhabri.com

कोरोना को राज्य में हुए एक साल पूरे

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का पहला प्रकरण 18 मार्च 2020 को जांच में पॉजिटिव मिला था। आज इस भयावह बीमारी से जूझते हुए 1 साल पूरा हो चुका हैं। इस दौरान हमने हर दिन नए अनुभव को महसूस किया है। कभी डरावना तो कभी संतोषजनक और सीख देने वाला। इन परिस्थिति में जीवन के उतार-चढ़ाव को महसूस करते हुए छत्तीसगढ़ के लोगों ने बीमारी से लड़ने की हिम्मत भी जुटा ली।

कोरोना को राज्य में आए एक साल पूरे होने पर स्वास्थ मंत्री ने भी अपने विचार साझा किए। संघर्ष के इस दौर पर आधारित एक वीडियो मंत्री टी एस सिंहदेव ने आज राज्य के लोगों के लिया जारी किया है।

देखिए वीडियो.

 

आत्मविश्वास का बहुत बड़ा रोल है बचाव में

कोरोना कल के दौरान डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों की बेहद बड़ी भूमिका रही है। इसे कभी भी नकारा नहीं जा सकता। डॉक्टर दीपक जयसवाल पिछले 1 साल से कईयों कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने नही दिन देखा है और ना ही रात बस मन में एक ही विश्वास रहता था कि हर संक्रमित मरीज को स्वस्थ कर उसके परिवार से मिलाना। कोरोना को 1 साल पूरे होने पर डॉक्टर जायसवाल से हमने बात की और उनके अनुभव जानने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने बताया कि कोरोना बड़ी अजीब सी बीमारी है जो पहली बार देश में आई और जिसे समझ पाना हर किसी के लिए चुनौती थी। हर थोड़े थोड़े दिन में इसके लक्षण बदलते थे। पेशेंट भी काफी घबराए हुए रहते थे। ऐसे में उन्हें मोटिवेट करना उनकी काउंसलिंग करना और उन्हें ठीक करना काफी चुनौतीपूर्ण रहा। हमें ऐसे कई पेशेंट मिले जो मानसिक रूप से यह बीमारी होने के कारण टूट से गए थे। उन्हें मोटिवेट कर उनका आत्मविश्वास बढ़ाया और यह महसूस हुआ की विश्वास से ये जंग जीती जा सकती है। कोरोना के लिए सबसे ज्यादा आवश्यक है कि थोड़े भी लक्षण होने पर तुरंत जांच करें। इसे बढ़ाने ना दें इसे फैलने ना दें और सबसे पहले डॉक्टर से संपर्क करें। इस बीमारी से बचा जा सकता है लेकिन इसके लिए सावधानी रखना बेहद आवश्यक है।

Read Also  ekhabri: संभागायुक्त ने गणतंत्र दिवस पर किया कार्यालय में ध्वजारोहण

डॉ. दीपक जायसवाल

 

और जीत ली कोरोना की जंग

कोरोना में संक्रमण से जूझ कर एक बार फिर से अपने जीवन में दोबारा लौटने वाली सुधा कि अगर माने तो वह बड़ा ही कष्टदायक समय था। जब उन्हें कोरोना हुआ तो वह गर्भवती थीं। ऐसी स्थिति में उनका संक्रमित होना पूरे परिवार के लिए बेहद कष्टदायक समय था। हर किसी को चिंता थी कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ रहें लेकिन डॉक्टरों के साथ और खुद के आत्मविश्वास के कारण उन्होंने यह जंग जीती अब वह पूरी तरह स्वस्थ है और अपनी पुत्री को जन्म दे चुकी है। उनका अनुभव कहता है कि कोरोना की लड़ाई अगर आत्मविश्वास और जागरुकता के साथ लड़ी जाए तो यह कुछ हद तक आसान हो जाती है लेकिन इसके साथ यह भी आवश्यक है कि किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। थोड़ा भी लक्षण आने पर तुरंत जांच करवा कर इलाज चालू करवाया जाए। इससे हम अपने साथ-साथ अपने से जुड़े सभी लोगों की जान बचा सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

झटपट और पौष्टिक नाश्ता…घर पर बनाएं स्वादिष्ट कांदा पोहा…जानें स्वाद बढ़ाने वाला खास नुस्खा!

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, पांच दिनों तक जारी रहेगी उठापटक

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में आने वाले पांच दिनों तक मौसम स्थिर रहने वाला नहीं है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज धूप और कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ आंधी तूफान की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के संकेत हैं...

बस्तर में भूकंप के झटके…जगदलपुर में लोगों में दहशत, कोई नुकसान नहीं

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। बीती रात जगदलपुर समेत बस्तर के कई हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जमीन हिलने से लोग थोड़ी देर के लिए दहशत में आ गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं...