भारत की अनुभवी बल्लेबाज मिताली राज ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में इतिहास रच दिया। वह अपने करियर में 20,000 रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गईं। यह उपलब्धि प्रथम श्रेणी, लिस्ट-ए, टी-20 और अंतरराष्ट्रीय मैचों के तीनों प्रारूपों में रन बनाकर हासिल की है। हालांकि टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के कारण भारत को आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में नौ विकेट से करारी शिकस्त मिली।
आस्ट्रेलिया ने टास जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भारतीय टीम ने नियमित अंतराल में विकेट गंवाए और आठ विकेट पर 225 रन ही बना सकी। आस्ट्रेलिया ने 41 ओवर में एक विकेट पर 227 रन बनाकर जीत दर्ज की। आस्ट्रेलिया की जीत में तेज गेंदबाज डार्सी ब्राउन (4/33) तथा सलामी बल्लेबाज एलिसा हीली (77 रन), राचेल हेंस (नाबाद 93) और कप्तान मेग लैनिंग (नाबाद 53) की पारियों ने अहम साझेदारी निभाई। ब्राउन को मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
भारतीय पारी फिर से कप्तान मिताली राज के इर्द-गिर्द घूमती रही, लेकिन वह फिर से अपेक्षित तेजी से रन नहीं बना सकीं। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरीं मिताली ने 107 गेंदों पर 61 रन बनाए। उनके अलावा अपना पहला वनडे खेल रहीं यास्तिका भाटिया (35) और रिचा घोष (नाबाद 32) ही उपयोगी योगदान दे पाईं। अगर घोष और अनुभवी झूलन गोस्वामी (20) ने आठवें विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी नहीं निभाई होती तो भारत 220 रन तक भी नहीं पहुंच पाता।बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए तानिया भाटिया की जगह घोष को टीम में लिया गया।
जवाब में आस्ट्रेलिया की दिग्गज बल्लेबाजों के सामने बड़ा लक्ष्य नहीं था। हेंस और हीली ने पहले विकेट के लिए केवल 21.2 ओवर में 126 रन जोड़कर अपनी टीम की बड़ी जीत सुनिश्चित कर दी थी। लेग स्पिनर पूनम यादव (1/58) ने हीली को मिड आफ पर कैच कराकर यह साझेदारी तोड़ी, लेकिन इससे विशेष असर नहीं पड़ा। विकेटकीपर बल्लेबाज हीली ने आउट होने से पहले अपना 13वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाए। हीली और हेंस ने अपनी पारियों के दौरान वनडे में 2000 रन भी पूरे किए। हीली के आउट होने के बाद हेंस और लैनिंग ने बखूबी जिम्मेदारी संभाली तथा दूसरे विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी की। इन दोनों ने इस बीच अपना 16वां अर्धशतक पूरा किया हेंस और हीली ने सात-सात चौके लगाए। दूसरा वनडे 24 सितंबर को खेला जाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 23, 2026 /
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...
By User 6 /
March 23, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
March 23, 2026 /
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...
By User 6 /
March 26, 2026 /
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...
By User 6 /
March 24, 2026 /
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...
By User 6 /
March 25, 2026 /
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...
By User 6 /
March 25, 2026 /
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...
By User 6 /
March 26, 2026 /
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, नए सीजन के आगाज से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने आगामी सीजन में ओपनिंग सेरेमनी...
By User 6 /
March 26, 2026 /
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...
By User 6 /
March 26, 2026 /
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...