Google Analytics Meta Pixel गुलजार होने को तैयार आइपीएल का बाजार - Ekhabri.com

गुलजार होने को तैयार आइपीएल का बाजार

अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन, स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और श्रेयस अय्यर जैसे शीर्ष भारतीय खिलाड़ियों के साथ पैट कमिंस और कैगिसो रबादा जैसे दिग्गज विदेशी खिलाडी इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) की आगामी नीलामी में दो करोड़ रुपये के उच्चतम आधार मूल्य वर्ग (बेस प्राइस) में शामिल हैं। इस बड़ी नीलामी का आयोजन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होगा।
आइपीएल के 15वें संस्करण का आयोजन मार्च के अंतिम सप्ताह से शुरू होने की उम्मीद है लेकिन आधिकारिक रूप से इसकी तारीख और आयोजन स्थल की घोषणा नहीं हुई है। भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मुहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार, देवदत्त पडिकल, लेग स्पिनर युजवेंद्रा सिंह चहल और तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर भी शीर्ष मूल्य वाली श्रेणी में हैं। हरफनमौला मिशेल मार्शल और स्टीव स्मिथ की आस्ट्रेलियाई जोड़ी के अलावा बांग्लादेश के शाकिब अल हसन ने भी खुद को शीर्ष श्रेणी में रखा है।
वहीं, इंग्लैैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को भी नीलामी में शामिल किया गया है, लेकिन कोहनी की चोट से वह अभी पूरी तरह उबरे नहीं है, इसलिए उनका खेलना तय नहीं माना जा रहा है। नीलामी में भारत के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत भी शामिल हैैं। आइपीएल में इस बार अहमदाबाद और लखनऊ नामक दो नई फ्रेंचाइजी शामिल हुई हैैं जिससे इस टूर्नामेंट में अब 10 टीमें हिस्सा लेंगी। आलराउंडर हार्दिक पांड्या अहमदाबाद, जबकि लोकेश राहुल लखनऊ टीम की कमान संभालेंगे।
श्रीसंत की भी लगेगी बोली : स्पाट फिंक्सिंग मामले में सात साल की सजा काट चुके भारत और केरल के तेज गेंदबाज एस श्रीसंत भी इस बार नीलामी का हिस्सा होंगे। उनका आधार मूल्य 50 लाख रुपये है। वह आइपीएल के शुरुआती छह सत्रों में तीन टीमों के लिए कुल 44 मैच खेल चुके हैं। साल 2013 में श्रीसंत जब राजस्थान रायल्स के खिलाड़ी थे, तब उनका नाम स्पाट फिक्सिंग में सामने आया था। बीसीसीआइ ने उन्हें दोषी पाते हुए उन पर आजीवन प्रतिबंध लगाया था। कुछ साल बाद श्रीसंत ने कोर्ट में इस फैसले के खिलाफ मुकदमा किया और कोर्ट ने उनका प्रतिबंध कम कर सात साल कर दिया था। श्रीसंत ने पिछले सत्र के लिए भी अपना नाम रजिस्टर कराया था, लेकिन तब किसी भी फ्रेंचाइजी ने उनके नाम पर कोई रुचि नहीं दिखाई थी। वहीं, आइपीएल फिकसिंग के याचिकाकर्ता आदित्य वर्मा के बेटे लखन राजा का नाम भी नीलामी की सूची में शामिल है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...