बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा मोंथा साइक्लोन के असर से आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी से बहुत भारी बारिश होने की भी संभावना है। IMD ने इस भीषण चक्रवात को लेकर कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा मोंथा चक्रवात एक ट्रॉपिकल तूफान है, जो जैसे-जैसे आंध्र प्रदेश के तट की तरफ बढ़ रहा है, वैसे-वैसे इसके एक बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना जताई जा रही है। मोंथा चक्रवात मंगलवार (28 अक्टूबर, 2025) की शाम या रात को आंध्र प्रदेश के काकीनाडा तट के पास दस्तक दे सकता है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी कर कहा कि बंगाल की खाड़ी में बना दबाव क्षेत्र सोमवार (27 अक्टूबर, 2025) की सुबह एक चक्रवात में बदल सकता है और मंगलवार (28 अक्टूबर, 2025) की शाम या रात को इसके काकीनाडा के पास आंध्र प्रदेश के तट के मछिलीपट्टनम और कालिंगपट्टनम के बीच टकराने की संभावना है।
पूर्व-मध्य अरब सागर में बना दबाव क्षेत्र उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है और शनिवार (25 अक्टूबर, 2025) को यह गोवा के पणजी से करीब 380 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर पश्चिम, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से 400 किमी दक्षिण-पश्चिम, कर्नाटक के मंगलुरु से 620 किमी उत्तर-पश्चिम और लक्षद्वीप के अमिनिदीवी से 640 किमी उत्तर-उत्तर पश्चिम में स्थित था।
वहीं, IMD की शनिवार (25 अक्टूबर, 2025) की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 24 घंटों में इस चक्रवात के लगभग उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है और इससे गोवा, कोंकण, गुजरात और केरल में भारी बारिश हो सकती है।मौसम विभाग ने कहा कि 28 अक्टूबर की शाम या रात में जब यह चक्रवात आंध्र प्रदेश के काकीनाडा तट के पास टकराएगा, उस समय हवा की रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा, जबकि झोकों की रफ्तार 110 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 18, 2026 /
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By Reporter 5 /
March 19, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...