बिहार के किशनगंज में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। किशनगंज थाना क्षेत्र के सलाम कॉलोनी में सिलिंडर फटने से एक ही परिवार के पांच लोगों की जलकर मौत हो गई। इस हादसे में गृह स्वामी नूर बाबु के चार बच्चे की मौत हो गयी, जबकि पत्नी बुरी तरह से झुलस गयी है। उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। लोगों का कहना है कि बम जैसा धमाका हुआ था। आवाज सुनकर जब तक लोग इकट्ठा होते तब तक पूरा घर आग के चपेट में आ गया था।
लोगो ने फायर ब्रिगेड की टीम को सुचना दिया। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से आसपास के चार घर भी जलकर राख हो गए। मृतक नूर बाबु बिजली मिस्त्री का काम किया करता था और अपनी दूसरी पत्नी के साथ सलाम कॉलोनी स्थित एक किराये के मकान रहता था। जहां आज उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
मरनेवालो में बड़ी लड़की आठ वर्षीय तोहफा, दूसरी लड़की बबली छह वर्ष, चार वर्षीय रहमत और सबसे छोटा दो वर्षीय शाहिद शामिल है। हालांकि सिलेंडर में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम शव को कब्जे में लेकर मामले की जाँच में जुट गयी है।










