नौसेना में सरकार की नई भर्ती योजना ‘अग्निपथ” को लेकर लड़कियों में खासा उत्साह है। तीनों सेनाओं में युवा बढ़चढ़कर ‘अग्निवीर” बनना चाहते हैं तो महिलाएं भी इसमें पीछे नहीं हैं। योजना की शुरुआत के बाद से रविवार तक अग्निवीर बनने के लिए नौसेना के पास करीब 10 हजार महिलाओं के आवेदन आ चुके हैं। नौसेना में पहली बार नौसैनिक के रूप में महिलाओं की भर्ती होने जा रही है। अभियान संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इन महिला सैनिकों की तैनाती युद्धपोतों पर भी की जाएगी। यानि इन्हें बीच समुद्र में उतरकर दुश्मनों से लड़ना भी होगा।
अधिकारियों ने बताया कि रविवार तक 10 हजार महिला अभ्यर्थी आवेदन कर चुकी हैं। पंजीकरण हो जाने के बाद नौसेना 15 जुलाई से 30 जुलाई तक भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदनों पर आनलाइन प्रक्रिया शुरू करेगी। साल 2022 में नौसेना में करीब तीन हजार महिला अग्निवीरों की भर्ती होनी है। हालांकि इस साल महिला अग्निवीरों की संख्या कितनी होगी, इस बारे में अंतिम रूप से कुछ नहीं कहा गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक महिला नौसैनिकों के शुरुआती और बुनियादी प्रशिक्षण के लिए भारतीय युद्धपोत आइएनएस चिल्का पर तैयारियां की जा रही हैं। आइएनएस चिल्का पर 21 नवंबर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी युद्धपोत पर महिला नौसैनिकों को भी ट्रेनिंग दी जाएगी। नौसेना के अधिकारियों ने कहा था, ‘नौसेना में अग्निपथ योजना में किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा। चयन और प्रशिक्षण का आधार समान होगा। अभी 30 महिला अधिकारी अग्रिम पंक्ति के युद्धपोतों पर तैनात हैं। हमने निर्णय लिया है कि अब नौसेना के सभी विंगों में महिलाओं की भर्ती की जाएगी और इन्हें अभियान पर भेजा जाएगा।”
पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नौसेना 15 जुलाई से 30 जुलाई के बीच भर्ती के लिए आनलाइन योजना आवेदन की प्रक्रिया को औपचारिक रूप से शुरू किया जाएगा। वर्ष 2022 में नौसेना को कुल तीन हजार अग्निवीरों की ही भर्ती करनी है। हालांकि इसमें महिलाएं कितनी होंगी यह अभी तक स्पष्ट नहीं है।
1990 से 14 लाख सैनिकों के सुरक्षा बलों में महिलाओं की भी भर्ती शुरू हुई थी, लेकिन महिलाओं की यह भर्ती तब से अब तक सैन्य अफसरों तक ही सीमित थी। यह परिस्थितियां वर्ष 2019-20 में बदलीं जब भारतीय सेना ने पहली बार अन्य रैैंकों पर भी महिलाओं की भर्ती को शुरू किया था।
केंद्र सरकार ने कहा है कि वह इस साल तीनों सेनाओं में 46 हजार अग्निवीरों की भर्ती करेगी। अग्निपथ योजना के तहत युवाओं को चार साल तक तीनों सेनाओं में सेवा का मौका मिलेगा। चार साल की सेवा के बाद 25 प्रतिशत अग्निवीरों को सेना में स्थायी किया जाएगा जबकि बाकी बचे जवान चाहें तो अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं। केंद्र और राज्य सरकारों के विभागों एवं उपक्रमों की भर्ती में इन्हें वरीयता दी जाएगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 26, 2026 /
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...
By User 6 /
March 26, 2026 /
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...
By User 6 /
March 26, 2026 /
रायपुर : में महादेव सट्टा एप कार्रवाई को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान कई घोटाले सामने आए, जिससे प्रदेश को नुकसान हुआ। अब मौजूदा सरकार इन...
By User 6 /
March 29, 2026 /
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...
By User 6 /
March 26, 2026 /
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...
By User 6 /
March 27, 2026 /
Ram Navami 2026 के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर आज के...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
March 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...