Google Analytics Meta Pixel दीपक की गडकरी से मुलाकात, रायपुर से जगदलपुर तक बनेगा फोर लेन - Ekhabri.com

दीपक की गडकरी से मुलाकात, रायपुर से जगदलपुर तक बनेगा फोर लेन



जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में अच्छे दिन आ रहे हैं, बस्तर सांसद दीपक बैज बस्तर के त्रिआयामी विकास की अवधारणा पर आगे बढ़ रहे हैं।बस्तर की रेल सुविधाओं की बहाली, वायु सेवा के विस्तार की पहल के साथ ही अब सड़क सुविधा के क्षेत्र में उनका प्रयास सफलता के साथ सामने आया है।

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के निवास में लगभग डेढ़ घंटे चली दीपक बैज की मुलाकात में बस्तर को फोरलेन सड़क की सौगात मिल गई। रायपुर से जगदलपुर तक यह फोरलेन सड़क बनेगी, जो बस्तर के लिए नायाब तोहफा होगी। केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी के साथ सांसद दीपक बैज की बैठक के दौरान विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ सहित बस्तर के महत्वपूर्ण विषयों में प्रमुख रूप से चर्चा हुई।

बैठक में बस्तर सांसद दीपक बैज ने कहा कि नेशनल हाईवे 30 रायपुर से धमतरी तक फोर लेन बन रहा है। उसे धमतरी से जगदलपुर तक 225 किमी सड़क जोड़ने की आवश्यकता है जिसे सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल अधिकारियों को एक महीने के अंदर डी.पी.आर. तैयार करने निर्देशित किया।

*दंतेवाड़ा में बनेगा बाई पास…*
विगत दिनों रेलवे ओवर ब्रिज की स्वीकृति हुई थी। जिसके निर्माण से वहां के व्यापार को नुकसान होने का अंदेशा देखते हुए व्यापारियों ने बस्तर सांसद दीपक बैज से मुलाकात की थी। जिसके बाद सांसद दीपक बैज ने बाई पास निर्माण हेतु केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री को चिट्ठी लिखी थी। आज चर्चा के दौरान उक्त बाई पास प्लान तैयार हो चुका है। आने वाले समय में जल्द ही स्वीकृति मिलेगी।

इस बैठक में रायपुर से धमतरी व धमतरी से जगदलपुर धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य पर भी चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री ने काम की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर की। केशकाल घाट बाई पास एवं कांकेर बाई पास के संबंध में चर्चा के दौरान नितिन गडकरी ने नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल केशकाल घाटी निर्माण से संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करते हुए टर्मिनेट करने का निर्देश किया।

बस्तर सांसद दीपक बैज ने चर्चा के दौरान श्री गडकरी को बताया कि जगदलपुर से सुकमा रोड बेहद जर्जर है, इसकी मरम्मत करने की आवश्कता है, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने तत्काल मरम्मत करने का निर्देश दिया।

*कांगेर वेली चौड़ीकरण…*

बस्तर सांसद श्री बैज ने लगभग 7 किमी लंबी कांगेर वेली, जो की वर्तमान में सिंगल रोड है, इसके चौड़ीकरण का मामला उठाया, जिसे केंद्रीय मंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों से चर्चा करते हुए आगे का रास्ता निकालने के निर्देश दिए।

जगदलपुर में बढ़ते हुए ट्रैफिक को देखते हुए बस्तर सांसद दीपक बैज ने जगदलपुर में बाई पास (रिंग रोड) निर्माण की मांग रखी, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने बस्तर सांसद दीपक बैज को पत्र लिखने कहा ताकि आगे की प्रक्रिया हो सके।

बस्तर की मांगों के संबंध में हुई बैठक में बस्तर सांसद दीपक बैज ने मुद्दों को प्रमुखता से रखा जिसे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गंभीरता से लेते हुए आदिवासी क्षेत्रों में विकास की आवश्यकता को देखते हुए स्वीकृति देने एवं बाकी कार्यों के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। निश्चित रूप से बस्तर सांसद दीपक बैज के अथक प्रयास से बस्तर को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। जिससे बस्तरवासियोंं को खुशी है कि उन्होंने ऐसा सांसद चुना है जो अपनी लोक समर्पित कार्यशैली से विपरीत परिस्थितियों में भी बस्तर के लिए वह सब कुछ हासिल कर रहा है जो पहले कभी अनुकूल राजनीतिक माहौल में भी यहां के सांसद नहीं कर सके। दरअसल दीपक बैज की राजनीति का ध्येय जन सरोकार है और इसीलिए उनके विनम्र पूर्ण ओजस्वी प्रयासों के रास्ते में राजनीतिक भावना कभी आड़े नहीं आती।

Read Also  कर्ज से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या..सुसाइड नोट में लिखा- आज फांसी लगा रहा हूं, कृपया मेरे घर वालों को परेशान मत करना


Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *