Google Analytics Meta Pixel उज्जैन के त्रिवेणी घाट पर श्रद्धालुओं ने फव्वारों में किया स्नान - Ekhabri.com

उज्जैन के त्रिवेणी घाट पर श्रद्धालुओं ने फव्वारों में किया स्नान



 शिप्रा स्नान के लिए शनिचरी अमावस्या पर हजारों श्रद्धालु पहुचे 


(अशोक महावार)


उज्जैन।उज्जैन में शनिचरी अमावस्या  पर श्रद्धालुओं की भीड़ कम रही। वहीं श्रद्धालुओं ने घाट पर लगे फव्वारों में स्नान किया। इसके बाद प्रार्थना की। इस दौरान जिला प्रशासन ने लोगों के लिए खासे इंतजाम किये।

 शनिचरी अमावस्या  पर उज्जैन के शिप्रा नदी के त्रिवेणी घाट पर अपेक्षाकृत श्रद्धालुओं की भीड़ कम रही। धार्मिक मान्यता अनुसार, दूर-दूर से आये श्रद्धालु शिप्रा नदी पर लगे फव्वारों से नहाने के बाद अपने कपड़े और जूते दान के रूप में घाट पर ही छोड़ गए। इस बार नदी में पानी अधिक गहरा रहा। वहीं कोरोना प्रोटोकॉल के कारण प्रशासन ने सिर्फ फव्वारों से ही स्नान की इजाजत दी है।


पंडित राकेश बैरागी ने बताया कि शनिवार को आने वाली अमावस्या को शनिचरी अमवस्या कहते हैं। उज्जैन का प्रसिद्ध त्रिवेणी स्थित शनि मंदिर पर प्रति शनिचरी अमावस्या को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। श्रद्धालु भगवान शनि (lord shani puja in ujjain) को तेल चढ़ाकर उनका आशीर्वाद लेते हैं, लेकिन उससे पहले बच्चे, बड़े, जवान, महिला एवं पुरुष सभी शिप्रा नदी में नहान करते हैं। इसके बाद दान के रूप में अपने कपड़े या जूते नदी के घाट पर ही छोड़ जाते हैं. फिर प्रशासन इन्हें नीलाम कर देता है।



उज्जैन शनिचरी अमावस्या पर श्रद्धालु त्रिवेणी स्थित घाट पर डुबकी लगा कर नहान स्नान दान कर पुण्य अर्जित करते हैं। इस बार नदी में श्रद्धालुओं को डुबकी लगाने को नहीं मिली। वहीं श्रद्धालु नदी के पानी से ही नहाते नजर आए। इस बीच श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अधिकारियों और प्रशासनिक अमले की ड्यूटी लगायी गयी। यहां श्रद्धालु अमावस्या होने के चलते पितृ दोष और ग्रहो की बिगड़ी चाल के लिए भी पूजन करवाते हैं।



अमावस्या  के चलते देर रात 12 बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर पर लगनी शुरू हो गयी थी। इसे लेकर कलेक्टर ने कहा कि ठंड का समय है देर रात रुकने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर क्षेत्र में लाइटिंग व्यवस्था, पानी, शौचालय की व्यवस्था, ठंड में अलाव की व्यवस्थाओं पर फोकस किया गया है। किसी तरह से श्रद्धालुओं को दिक्कत नहीं आने दी जाएगी- चाहे वो पार्किंग व्यवस्था हो या यातायात व्यवस्था. नहान के लिए फव्वारे भी लगाए गए हैं. खास बात यह है कि श्रद्धालुओं को कोरोना का टिका भी लगाया जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मशीन में दबकर मजदूर की मौत

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
कोरबा. कोरबा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें मशीन की सफ़ाई के दौरान एक महिला मजदूर की मौत हो गई. यह  घटना प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्रीन कि है. जहां महिला मजदूर मशीन की सफाई कर रही...

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक मजदूर की मौत

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में सीलिंग रिपेयरिंग कर रहा मजदूर अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो...

खड़ी ट्रक का पूरा डीजल हुआ खाली, डीजल चोर गिराेह सक्रिय

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में इन दिनों जहां एक तरफ डीजल की किल्लत और इसकी आसमान छूती कीमतों ने सभी को परेशान कर दिया है, इसके बीच एक अजब गजब चोरी की खबर सामने आई है, जिसने चोर...

सुशासन तिहार में सीएम साय सख्त, अधिकारी निलंबित, लापरवाही पर कार्रवाई

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 मई 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिलों का औचक दौरा कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा...

बड़ा प्रशासनिक एक्शन: 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिन की जेल का आदेश, शासकीय राशि गबन का मामला गरमाया

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
अभनपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों के लिए सिविल जेल भेजने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया...

मेटाडोर में सामान बेचने वालों का होगा सत्यापन; ‘बाहरी’ तत्वों पर महापौर मीनल चौबे का कड़ा रुख

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
स्थानीय है तो पहचान पत्र उपलब्ध कराये रायपुर। शहर की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए महापौर मीनल चौबे ने एक बड़ा निर्णय लिया है। राजधानी के विभिन्न मुख्य बाजारों, चौराहों और गली-मोहल्लों में गाडी लगाकर कवर व...

छत्तीसगढ़ के लिए दिल्ली में सजेगा ‘विकास का रोडमैप’, जानिए किन बड़े मुद्दों की फाइल लेकर निकले हैं CM साय

By User 6 / May 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महत्वपूर्ण दिल्ली दौरे पर रवाना हुए। राजधानी रायपुर से रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस यात्रा के दौरान वे केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात...

चित्रकोट जलप्रपात के पास गुजरात के केवड़िया मॉडल पर टेंट सिटी विकसित करने की तैयारी की, दुनिया में होगी अलग पहचान

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद राज्य सरकार ने बस्तर क्षेत्र में पर्यटन विकास पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। बस्तर की खूबसूरती अब दुनियां में देखी जाएगी। इसी कड़ी में बस्तर के प्रसिद्ध चित्रकोट...

नए शिक्षा सत्र से सरकारी स्कूलों में बढ़ेगी लोकल फीस,आदेश हुआ जारी

By User 6 / May 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अधिक स्थानीय शुल्क देना होगा। इस बदलाव को लेकर आदेश जारी हुआ है। स्कूल शिक्षा विभाग ने लोकल फीस में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर...

आसमान से बरस रहे आग के गोले, छत्तीसगढ़ में गर्मी चरम पर रायपुर

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में गर्मी अपने चरम पर है लगातार बढ़ता तापमान लोगों का घरों से बाहर निकलना दूबर कर दिया है तापमान इतना अधिक है कि दिन में सड़के सूनी होने लगी है रायपुर बिलासपुर सुमित राजनांदगांव के तापमान में लगातार...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *