रायपुर, 22 सितम्बर 2025। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 23 सितम्बर को धमतरी जिले के ग्राम करेलीबड़ी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 51 महतारी सदनों का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर जिले को 245 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से पूर्ण हुए विकास एवं निर्माण कार्यों की सौगात भी मिलेगी।
राज्य स्तरीय आयोजन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, मंत्री राम विचार नेताम एवं टंकराम वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं सांसद रूप कुमारी चौधरी, भोजराज नाग, विधायक अजय चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा और जनपद अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार साहू भी मौजूद रहेंगे।
महतारी सदन योजना से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा
धमतरी जिले में महतारी सदन निर्माण योजना के तहत चार ग्राम पंचायतों—भेंड्री, मेधा, खरेंगा और करेलीबड़ी—में महतारी सदनों का निर्माण कराया गया है।
इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी, आत्मनिर्भर और संगठित बनाना है। इन सदनों में महिलाओं के लिए हॉल, कमरा, किचन, स्टोर, दुकान, बाउंड्रीवाल, प्रसाधन और बोरवेल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
योजना का पहला और दूसरा चरण
प्रथम चरण (2024-25): 202 महतारी सदनों के लिए 50 करोड़ रुपए स्वीकृत।
द्वितीय चरण (2025-26):166 नए महतारी सदनों के लिए 50 करोड़ रुपए मंजूर।
प्रत्येक महतारी सदन लगभग 2500 वर्गफुट में बनाया जा रहा है। पहले चरण में इसकी लागत 24.70 लाख रुपए, जबकि दूसरे चरण में प्रति सदन 30 लाख रुपए होगी।
महिलाओं की बड़ी भागीदारी
लोकार्पण कार्यक्रम में राज्य की महिला स्व-सहायता समूहों की लगभग 2 लाख महिलाएं वर्चुअल रूप से शामिल होंगी। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान से जुड़ी है, जिसमें महिलाओं की भागीदारी को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने पर जोर दिया गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 11, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद ने...
By Reporter 1 /
February 14, 2026 /
दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बीएन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। जिसने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की...
By Rakesh Soni /
February 11, 2026 /
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...
By User 6 /
February 10, 2026 /
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
By Reporter 1 /
February 14, 2026 /
भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने चर्चित फिल्म जुदाई की कहानी की याद ताज़ा कर दी। यहां कुटुंब न्यायालय में आपसी सहमति से तलाक के बदले करीब डेढ़ करोड़ रुपये (मकान + नकद) पर समझौता हुआ और...
By User 6 /
February 10, 2026 /
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...
By Reporter 1 /
February 11, 2026 /
जिम्बाब्वे में तिरंगा लहराकर आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे स्वदेश लौट आए हैं। उनकी अगुवाई में भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी...
By Reporter 1 /
February 12, 2026 /
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...
By User 6 /
February 14, 2026 /
रायपुर, 14 फरवरी 2026।धमतरी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा में...
By Rakesh Soni /
February 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...