ट्विटर पर अब तक का सबसे बड़ा साइबर हमला हुआ है. अमेरिका के कई हाई प्रोफाइल ट्विटर अकाउंट हैक कर लिए गए. इसमें अमेरिकी नेता जो बिडन, टेसला के सीईओ एलन मस्क, माइक्रोसॉफ्ट के सहसंस्थापक बिल गेट्स और एपल के कई और अहम अकाउंट शामिल हैं. ट्विटर हैंडल हैक करने के बाद इन अकाउंट से एक खास तरह के मैसेज पोस्ट किए गए. इनके अकाउंट से एक लिंक पोस्ट किया गया और बिटकॉइन मांगे गए. ट्विटर हैंडल हैक करके दावा किया गया कि लोगों को बिटकॉइन डबल करके वापस किए जाएंगे.
अरबपति कारोबारी एलन मस्क, वॉरेन बफे, जेफ बेजोस और बिल गेट्स समेत दुनिया के कई बड़े कारोबारियों और नेताओं के ट्विटर अकाउंट हैक कर लिए गए हैं. दरअसल ये हैकिंग एक बिटकॉइन स्कैम है, समझिए कैसे…
हैक किए गए अकाउंट से किए गए पोस्ट में बिटकॉइन में पैसे मांगे गए और उन्हें दोगुना करने का दावा किया गया. बिल गेट्स के अकाउंट से किए गए ट्वीट में कहा गया, ‘हर कोई मुझसे समाज को वापस लौटाने के लिए कहता रहा है, अब वो समय आ गया है. आप मुझे एक हजार डॉलर भेजिए, मैं आपको दो हजार डॉलर वापस भेजूंगा.’
टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क के अकाउंट से पोस्ट किए गए ट्वीट में भी कहा गया कि अगले एक घंटे तक बिटकॉइन में भेजे गए पैसों को दोगुना करके वापस लौटाया जाएगा. बिटकॉइन के पते के लिंक के साथ ट्वीट में लिखा गया, ‘मैं कोविड महामारी की वजह से दान कर रहा हूं.’ पोस्ट किए जाने के कुछ ही मिनटों में ये ट्वीट डिलीट हो गए
अमरीका के मशहूर रैपर कानये वेस्ट, मॉडल और एक्ट्रेस किम कार्दशियन, पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन के अलावा दुनिया की बड़ी कंपनियों में शामिल उबर और एपल के अकाउंट भी हैक किए गए.
जिन अकाउंट को निशाना बनाया गया उन सभी के लाखों की संख्या में फोलोअवर हैं. हाईप्रोफाइल अकाउंट हैक किए जाने के बाद ट्विटर एक्शन में आया. ट्विटर सपोर्ट ने ट्वीट किया, ‘आप अभी ट्वीट नहीं कर पाएंगे और अपना पासवर्ड नहीं बदल पाएंगे. हम इसकी जांच कर रहे हैं.’
आपको याद दिला दें कि Bitcoin दुनिया की पहली क्रिप्टो करेंसी है, जो खासतौर पर डिजिटल दुनिया के लिए बनाई गई है और इसमें पैसे के लेनदेन को गुप्त रखा जा सकता है.
सबसे बड़ी बात ये है कि इसके लिए किसी बैंक या तीसरे पक्ष की मदद नहीं लेनी पड़ती. यानी अगर किसी को पैसा भेजना है तो उस पैसे को सीधे अपने Bitcoin Wallet से दूसरे व्यक्ति के Bitcoin अकाउट में ट्रांसफर किया जा सकता हैं.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 26, 2026 /
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...
By User 6 /
March 26, 2026 /
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...
By User 6 /
March 29, 2026 /
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
By User 6 /
March 26, 2026 /
रायपुर : में महादेव सट्टा एप कार्रवाई को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान कई घोटाले सामने आए, जिससे प्रदेश को नुकसान हुआ। अब मौजूदा सरकार इन...
By User 6 /
March 26, 2026 /
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...
By User 6 /
March 27, 2026 /
Ram Navami 2026 के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर आज के...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
March 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...