Google Analytics Meta Pixel विश्व श्रवण दिवस पर 15 बच्चों को डिजिटल श्रवण यंत्र वितरित - Ekhabri.com

विश्व श्रवण दिवस पर 15 बच्चों को डिजिटल श्रवण यंत्र वितरित

 

  • दिव्यांग बच्चों के लिए मन में दया नहीं करुणा होनी चाहिए – राकेश चतुर्वेदी
  • अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल में बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी दिए जाते हैं – प्रमोद दुबे
  • समाजसेवी अरुण सिंघानिया ने किया अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल की वेबसाइट को लॉच

रायपुर। दिव्यांग बच्चों के लिए मन में दया नहीं करुणा होनी चाहिए। जहां करुणा होती है वहीं प्रेम होता है। प्रेम से ही सभी कार्य सफल होते हैं। सिविल लाइन स्थित वृंदावन हाल में विश्व श्रवण दिवस पर आयोजित डिजिटल श्रवण यंत्र वितरण समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी ने उक्त बातें कही। विश्व श्रवण दिवस पर अर्पण कल्याण समिति, हियरिंग केयर सेंटर एवं रोटरी क्लब ऑफ रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल के 15 बच्चों को डिजिटल श्रवण यंत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि समाजसेवी व प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष अरुण सिंघानिया ने अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल की वेबसाइट को लॉच किया। इस अवसर पर राष्ट्रभक्ति गीत पर दिव्यांग बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य से लोग भाव-विभोर हो गए और तालियों की गडग़ड़ाहट से हाल गूंज उठा।

 

WhatsApp Image 2023 03 06 at 9.30.45 AM 2

चतुर्वेदी ने कहा कि मूक-बधिर बच्चों को ईश्वर ने अद्भुत शक्ति प्रदान की है, जरुरत है उस शक्ति को पहचानने व सही राह दिखाकर उसे तराशने की। अर्पण कल्याण समिति द्वारा संचालित मूक-बधिर बच्चों के लिए नि:शुल्क स्कूल व छात्रावास का संचालन एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि इन बच्चों के लिए भविष्य में कुछ भी जरुरत पड़े तो वे सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रायपुर नगर निगम के सभापति एवं पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने कहा कि पिछले 7 माह में इन बच्चों में जो बदलाव देखने को मिला है वह अभूतपूर्व है। इस स्कूल में शिक्षक बच्चों को शिक्षा ही नहीं अपितु संस्कार भी प्रदान कर रहे हैं। जब ये बच्चे जुलाई माह में इस स्कूल में पढ़ाई करने आए थे तो उनके रहन-सहन, खान-पान का तौर-तरीका कुछ और ही था और आज ये बच्चे पूरी तरह से संस्कारवान हो गए है। इसके लिए स्कूल प्रबंधन एवं शिक्षकगण बधाई के पात्र हैं।
कार्यक्रम के प्रारंभ में अर्पण कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यहां पढ़ाई करने वाले बच्चे नि:शुल्क शिक्षा ग्रहण करते हैं और उन्हें पाठ्य सामग्रियों के अलावा स्कूल यूनिफार्म, जूते-मोजे भी नि:शुल्क प्रदान किए जाते हैं। इसके साथ ही बच्चों को नि:शुल्क हॉस्टल की सुविधा भी प्रदान की गई है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री अरुण सिंघानिया ने कहा कि दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के लिए जो कार्य किए जा रहे हैं वह सराहनीय है। संस्था का यह नेक कार्य अनुकरणीय है। इन बच्चों के लिए अगर मैं कुछ कर पाऊँ तो यह मेरा सौभाग्य होगा। भविष्य में किसी भी तरह की जरुरत पड़ने पर मदद के लिए हमेशा तैयार रहूंगा।

 

WhatsApp Image 2023 03 06 at 9.30.45 AM 1

डब्ल्यूएचओ द्वारा तीन मार्च को मनाए जाने वाले विश्व श्रवण दिवस के बारे में जानकारी ऑडियोलॉजिस्ट डा. राकेश पांडेय, डा. देव मिश्रा और स्पीचथैरेपिस्ट डा. रुचिरा पांडेय ने दी। इस अवसर पर प्रसिद्ध ईएनटी विशेषज्ञ डा. सतीश राठी ने कहा कि कान से संबंधित समस्याओं को हमें गंभीरता से लेनी चाहिए। समय रहते उपचार होने पर समस्याओं से बचा जा सकता है। चिकित्सा विज्ञान ने अब इतनी तरक्की कर ली है कि समय रहते विशेषज्ञों के पास पहुंचे तो हर बीमारी का उपचार संभव है। रोटरी क्लब ऑफ रायपुर के अध्यक्ष भरत डागा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल एक ऐसी संस्था है जहां कैश काउंटर नहीं है। डागा ने कहा कि रोटरी क्लब का उद्देश्य समाज के जरुरतमंद लोगों तक उनकी मूलभूत सुविधा मुहैया कराना है और यह कार्य निरंतर जारी है। कार्यक्रम का संचालन सीमा छाबड़ा ने किया।

इस अवसर पर रायपुर क्लब ऑफ रोटरी के सुभाष साहू, सोम अग्रवाल, नवीन आहुजा, गिरीश वोरा, दमयंती, कृष्ण प्रिया डागा समेत अनेक रोटेरियन और हितवाद के जीएम अनिल पवार, कामधेनु विश्व विद्यालय के प्रोफेसर डॉ राकेश मिश्रा, अर्पण कल्याण समिति के उपाध्यक्ष धनंजय त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष विरेन्द्र शर्मा, संचालक मृत्युंजय शुक्ला, स्कूल के प्राचार्य कमलेश शुक्ला आदि उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

पीएमओ में नई नियुक्ति, CPR रवि मित्तल को उप सचिव बनाया गया

By Reporter 5 / March 19, 2026 / 0 Comments
  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...