Google Analytics Meta Pixel मिलेट्स से बने व्यंजन स्वास्थ्य और पोषण के लिए बेहतर विकल्प: डॉ महंत - Ekhabri.com

मिलेट्स से बने व्यंजन स्वास्थ्य और पोषण के लिए बेहतर विकल्प: डॉ महंत

कोरिया मिलेट्स कैफे का शुभांरभ

कोरिया-विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कोरिया जिलें के  प्रवास के दौरान जिला कलेक्टोरेट परिसर में बने कोरिया मिलेट्स कैफे का शुभारंभ किया। स्वाद एवं सेहत से भरपूर व्यंजनों की बहार इस मिलेट्स कैफे में जिलेवासियों को मिलेगी। डॉ महंत ने फीता काटकर कोरिया मिलेट्स कैफ़े का शुभारंभ किया तथा कैफे में मिलेट्स व्यंजनों का स्वाद चखा। उन्होंने मिलेट्स कैफे का अवलोकन कर जिला प्रशासन की सराहना की तथा शुभकामनाएं दीं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोरिया मिलेट्स कैफे में मिलेट्स से बने व्यंजन स्वास्थ्य के नजरिए से बेहतर विकल्प हैं, पौष्टिक खाने की कमी को पूरा करने के लिए मिलट्स कैफे की शुरुआत की जा रही है जिससे स्वाद के साथ-साथ लोगों को पोषण भी मिलेगा। इस अवसर पर लोकसभा सांसद कोरबा श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत, संसदीय सचिव एवं बैकुण्ठपुर क्षेत्र की विधायक, अम्बिका सिंहदेव, सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं भरतपुर-सोनहत के विधायक श्री गुलाब कमरो, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह सहित जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी तथा आमजन मौजूद थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर मिलेट्स को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से राज्य में मिलेट मिशन योजना शुरू की गई, जिसके तहत जिलों में मिलेट्स कैफे की शुरुआत की जा रही है। इसी अनुक्रम में जिला प्रशासन द्वारा जिला कलेक्टोरेट परिसर में कोरिया मिलेट्स कैफे तैयार किया गया, जिसका इंतज़ार लम्बे समय से जिलेवासियों को था। दूर से ही आकर्षक दिखने वाले मिलेट्स कैफे में जगमगाती लाइटिंग, बैठक व्यवस्था, हरियाली देखते ही बनती है। मिलेट्स कैफे, जैसे नाम से ही पता चलता है यहां मुख्य रूप से मिलेट्स से बने पौष्टिक तथा स्वादिष्ट व्यंजन का स्वाद लोगों को चखने मिलेगा। यहां मिलेट्स कुटकी टी, किनवा लस्सी, किनवा स्पाइस बट्टर मिल्क, बाजरे का पराठा, बाजरा चीला, रागी चीला, रागी आलू पान केक, ज्वार पकोड़ा, रागी मसाला दोसा, ज्वार मसाला दोसा, कोदो उत्तपम, मिलेट्स मंचूरियन, मिलेटस लोलीपॉप, मिलेट्स पनीर चिल्ली, कोदो फ्राई चावल, मिलेट्स बिरयानी, बाजरा रोटी, ज्वार रोटी, किनाना की खीर, कुटकी की खीर, ज्वार मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे, इसके साथ ही अन्य व्यंजनों की भी उपलब्धता यहां होगी। इसके साथ ही स्व-सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार का नवीन अवसर प्राप्त होगा।
विधानसभा अध्यक्ष बने पहले ग्राहक
विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने समूह की महिलाओं से बात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा बेहतर कार्य हेतु प्रेरित किया। कैफे के पहले ग्राहक रहे डॉ महंत ने 1,750 रुपए का भुगतान किया तथा समूह की महिलाओ का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें 250 रुपए प्रोत्साहन के रूप में दिए। बता दें कि मिलेट्स से स्वादिष्ट व्यंजनों का निर्माण रोशनी स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर वित्त मंत्री ने पांच जिलों की समीक्षा की

By Reporter 5 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

मनी प्लांट से जुड़ी खास बातें , इस दिशा में रखें इस चमत्कारिक पौधे को

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *