ओडिशा के क्योंझर जिले में बनने वाला नंदीघोष रथ विश्व का सबसे ऊंचा रथ होता है और इसे गिनीज बुक आफ रिकार्ड में भी स्थान मिला है। हालांकि इसे लेकर अब विवाद की स्थिति हो गई है। गजपति महाराज दिव्य सिहदेव ने कहा कि पुरी में बनने वाले रथ से ऊंचा रथ अन्य कहीं भी नहीं बनना चाहिए। गजपति महाराज के बयान के बाद अब विवाद की स्थिति बन गई है।
गजपति महाराज ने कहा कि पुरुषोत्तम क्षेत्र की सबसे अधिक मान्यता है। पुरुषोत्तम क्षेत्र में निर्माण हो रहे रथ से अधिक ऊंचाई वाला रथ अन्य कहीं भी नहीं बनना चाहिए। पूर्वकाल से ही इसका पालन होता आ रहा है। कहीं भी पुरी के रथ से ऊंचा रथ नहीं बन रहा था। पुरी का रथ चलने के बाद ही अन्य जगहों पर रथ खींचने की प्रक्रिया शुरू होती थी। इस परंपरा को बरकरार रखा जाना चाहिए। पुरुषोत्तम क्षेत्र में मौजूद मूल पीठ को अन्य लोगों को अनुसरण करना उचित होगा। इसके खिलाफ जाकर कोई भी कार्य करना उचित नहीं होने की बात गजपति महाराज ने कही है।
गौरतलब है कि क्योंझर में 72 फीट ऊंचाई वाले नंदीघोष रथ निर्माण का विरोध कर केंद्रपाड़ा तुलसी क्षेत्र बलदेव सेना की तरफ से श्रीमंदिर मुख्य प्रशासक, शंकराचार्य, गजपति महाराज एवं पुरी जिलाधीश को मांगपत्र दिया गया है। इसकी जांच कर भविष्य में इस प्रकार से और कहीं भी इसका उल्लंघन न हो, इस दिशा में कार्रवाई करने के लिए मांग की गई है। वरिष्ठ दइतापति सेवक ने कहा कि शास्त्र एवं परंपरा को भंग कर इस तरह का रथ तैयार करने से करोड़ों जगन्नाथ भक्तों को तकलीफ हुई है। ऐसे में इसके लिए जो भी दोषी हैं, वे जगन्नाथ मंदिर आकर महाप्रभु से क्षमा मांगें। ऐसा नहीं हुआ तो फिर आगामी दिनों में विभिन्न जिलों में रथ निर्माण को लेकर प्रतियोगिता शुरू हो सकती है, जो परंपरा एवं शास्त्र विरोधी है। जो अधिकारी इसके पीछे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
क्योंझर वरिष्ठ नागरिक मंच की तरफ से कहा गया है कि क्योंझर में बनाए गए रथ को सर्वोच्च ऊंचाई की मान्यता मिलने को लेकर गजपति महाराज की टिप्पणी ठीक नहीं है। मंच के सचिव ने कहा कि क्योंझर में 1671 से 72 फीट ऊंचा रथ निर्माण किया जा रहा है। पहले ही इंडिया बुक आफ रिकार्ड एवं एशियाफिक आइकन जैसी पांच संस्थाओं ने भी समान मान्यता दी है। पुरी में जगन्नाथ महाप्रभु के नंदीघोष रथ की ऊंचाई 45 फीट छह इंच रहती है। वहीं, क्योंझर में नंदीघोष रथ की ऊंचाई 72 फीट है, जोकि पुरी रथ से 27 फीट अधिक ऊंचा है। राज्य या देश् के बाहर हर जगह रथयात्रा का आयोजन किया जाता है और उन जगहों पर रथ की ऊंचाई भिन्न-भिन्न रहती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
March 3, 2026 /
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...
By User 6 /
March 1, 2026 /
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...