Google Analytics Meta Pixel दोपहिया चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया चलाते समय सीट बेल्ट लगाना ना भूलें, जान की सुरक्षा जरूरी - Ekhabri.com

दोपहिया चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया चलाते समय सीट बेल्ट लगाना ना भूलें, जान की सुरक्षा जरूरी

सड़क हादसों से बचने छात्र-छात्राओं को बताए गए यातायात के नियम

रायपुर-शहर में लगातार सड़क हादसों में हो रही मौतों को देखते हुए दिशा कॉलेज रामनगर रायपुर में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में संजय शर्मा अध्यक्ष अंतर विभागीय लीड एजेंसी सड़क सुरक्षा छत्तीसगढ़ एवं एआईजी ट्रैफिक द्वारा भारतवर्ष में प्रतिवर्ष होने वाले सड़क दुर्घटना का आंकड़ा प्रस्तुत करते हुए बताया कि भारत में प्रत्येक वर्ष लगभग 5 लाख रोड एक्सीडेंट का आंकड़ा दर्ज किया जाता है, जिसमें से 1.5 लाख लोगों की मृत्यु एवं 3.5 लाख लोग घायल होते हैं। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ में वर्ष 2022 में 13,279 सड़क दुर्घटना का प्रकरण दर्ज किया गया जिसमें 5834 लोगों की मृत्यु एवं 11,695 लोग घायल हुए। इससे स्पष्ट होता है कि सड़क दुर्घटना में काफी लोग प्रभावित होते हैं एवं जन हानि होती है। जिसे रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। उक्त सड़क दुर्घटनाओं में ज्यादातर मौतें दो पहिया वाहन चालकों की दर्ज की गई, जो लगभग 70 प्रतिशत है। जिनमें  से ज्यादातर मौतें बिना हेलमेट न पहनने के कारण हुई है। दो पहिया चलाते समय हेलमेट पहने और चार पहिया चलाते समय सीट बेल्ट लगाएं, तो सड़क दुर्घटना मृत्यु में 45 प्रतिशत तक कमी लाई जा सकती है। इसी प्रकार एक साथ ज्यादा संख्या में मौतें मालवाहक में सवारी बैठाकर किसी कार्यक्रम में आने-जाने के दौरान हुई है। इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी से अपील की गई कि मालवाहक में सफर ना करें।कार्यक्रम में यातायात पुलिस रायपुर के यातायात प्रशिक्षक श्री टीके भोई एवं  आरक्षक सहदेव वर्मा द्वारा सड़क के नियम जैसे रोड मार्किंग, सड़क संकेत, इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल, यातायात पुलिस का संकेत, वाहन चालक संकेत आदि नियमों को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को प्रथम 1 घंटे में चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने हेतु भारत सरकार द्वारा जारी गुड सेमेरिटन योजना के बारे में जानकारी और घायल व्यक्तियों का हर संभव मदद की अपील की गई। यातायात जागरूकता अभियान में सहभागिता हेतु दिशा कॉलेज के प्राचार्य को श्री संजय शर्मा अध्यक्ष अंतर विभागीय लीड एजेंसी सड़क सुरक्षा छत्तीसगढ़ की ओर से मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दिशा कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षक गण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

झटपट और पौष्टिक नाश्ता…घर पर बनाएं स्वादिष्ट कांदा पोहा…जानें स्वाद बढ़ाने वाला खास नुस्खा!

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, पांच दिनों तक जारी रहेगी उठापटक

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में आने वाले पांच दिनों तक मौसम स्थिर रहने वाला नहीं है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज धूप और कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ आंधी तूफान की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के संकेत हैं...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *