Google Analytics Meta Pixel रायपुर के इन इलाकों में न जाएं, यह हैं कंटेनमेंट जोन - Ekhabri.com

रायपुर के इन इलाकों में न जाएं, यह हैं कंटेनमेंट जोन

कोरोना संक्रमण का प्रसार अब तेजी के साथ हो रहा है। राज्य के विभिन्न जिलों सहित रायपुर शहर में भी कंटेनमेंट जोन की संख्या इसी के साथ बढती जा रही है। नए मरीजों के मिलने के बाद शहर में कई इलाकों को सील कर उन्हें कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इन इलाकों में संक्रमण के खतरे को देखते हुए लोगों के यहां आने-जाने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है। इसके साथ ही पुलिस को भी इन इलाकों में सुरक्षा के मद्​देनजर तैनात किया गया है। जिन क्षेत्रों में मरीज मिल रहे हैं, उनके पांच सौ मीटर के दायरे को तत्काल कंटेनमेंट जोन जिला प्रशासन द्वारा घोषित किया जा रहा है। सफाई मित्रों का दल यहां सैनिटाईजेशन के काम में लगा हुआ है। इन इलाकों में किसी भी तरह की व्यवसायिक गतिविधि की अनुमति नहीं होगी। यहां सभी आवश्यक सेवाओं को घर पहुंच सुविधा के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है। अभी शहर में कुल मिलाकर 24 घोषित कंटेनमेंट जोन हैं।

शहर के कंटेनमेंट जोन

कबीर नगर: जे.पी.(गोल)चौक से दशहरा मैदान तक, पश्चिम में सिद्धि विनायक चौक से तिरंगा चौक तक और उत्तर में कबीर नगर मुख्य मार्ग से बड़ा उद्यान तक।

देवपुरी: पूर्व में हिमालयन हाइट्स फेस-02 मैन गेट-03 और मेन गेट,उत्तर-पूर्व में हिमालयन हाइट्स मेन गेट-02,दक्षिण-पूर्व में हिमालयन हाइट्स में गेट-01को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है। कंटेन्मेंट जोन के अंतर्गत प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल 01 द्वार होगा।

रामसागरपारा: उत्तर-पूर्व में राजेन्द्र शर्मा का मकान,पश्चिम में दिनेश खंडेलवाल का मकान और दक्षिण में गुरुकृपा टेंट सप्लायर के सामने शनि मंदिर।

Read Also  भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर लोकभवन में विधि-विधान से हुई पूजा

बिरगांव: पूर्व में प्रिंस किराना के सामने और सिन्हा के मकान के पास, पश्चिम में सुरेश भारती का मकान और नाला के पास,उत्तर में सूरज किराना स्टोर्स और दक्षिण में रामचरण साहू का मकान। इतवारी बाजार रोड और बस्ती का इलाका।

देवेंद्र नगर सेक्टर-5: मंडी गेट रोड, सेक्टर-5 का इलाका, मार्केट रोड।

फाफाडीह कुम्हारपारा: कुम्हारपारा, रमण मंदिर वार्ड व हनुमान मंदिर रोड।

देवपुरी गेलाराम नगर: देवपुरी रोड और गेलाराम कॉलोनी।

उरला मेटल पार्क रोड: मेटल पार्क रोड स्थित बस्ती का हिस्सा।

सड्‌डू कॉलोनी: बीएसयूपी काॅलोनी, सड्डू सेक्टर एरियर, कैपिटल होम्स।

सांईनगर: नईदुनिया कार्यालय के आगे, भाटापारा, फाफाडीह की सड़क।

कैलाश नगर: मेटल पार्क रोड, कैलाश नगर और आसपास का इलाका।

रावांभाठा बांधा तालाब: बस्ती इलाका और आरटीओ दफ्तर के पीछे।

दोंदे खुर्द: दोंदे खुर्द बस्ती और आसपास का इलाका।

चंगोराभाठा: काली मंदिर रोड, पार्षद का घर और चंगोराभाठा बस्ती।

प्रीतम नगर: टीचर कॉलोनी पुलिस, अशोक नगर रोड और प्रीतम नगर।

गुरुमुख नगर: न्यू राजेंद्र नगर, केनाल रोड और बस्ती का इलाका।

रावांभाठा: आरटीओ दफ्तर के पीछे का हिस्सा।

गणपति स्टील: उरला गणपति फैक्ट्री और लेबर क्वार्टर।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का ऐतिहासिक आयोजन

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में ‘छत्तीसगढ़ हॉकी लीग’ की शुरुआत आज से, दर्शकों के लिए फ्री एंट्री

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी के महाकुंभ का आज 21 अक्टूबर से धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...

छत्तीसगढ़ में रबी फसलों का रकबा बढ़ाने पर जोर, फसल विविधीकरण की बनेगी कार्ययोजना

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर में कृषि...

लक्ष्मण मंदिर और बौद्ध विहारों वाला सिरपुर अब विश्व धरोहर की दौड़ में शामिल

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। महासमुंद जिले में महानदी के तट पर स्थित प्राचीन नगरी सिरपुर को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की...

रायपुर के रावणभाठा दशहरा उत्सव को हर साल मिलेंगे 10 लाख रुपये

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये प्रदान करने का ऐलान किया।...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *