अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐसी बात कही है जो पूरी दुनिया को हैरान कर रही है। एक तरफ दूसरे देशों पर हैवी टैरिफ लगाने की बात करने वाले ट्रंप अब अपने देश में इनकम टैक्स व्यवस्था खत्म करने की बात कर रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने ये बात फ्लोरिडा में आयोजित ‘रिपब्लिकन इश्यूज कॉन्फ्रेंस’ के दौरान की। ट्रंप का मानना है कि इस कदम से अमेरिकी नागरिकों की डिस्पोजेबल इनकम में बढ़ोतरी होगी, जिससे वे आर्थिक रूप से ज्यादा समृद्ध हो सकेंगे।
रिपब्लिकन इश्यूज कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में 1913 से पहले कोई इनकम टैक्स नहीं था और उस समय देश ने टैरिफ सिस्टम के जरिए समृद्धि प्राप्त की थी। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि 1870 से 1913 के बीच अमेरिका ने अपने सबसे अमीर दिनों का अनुभव किया, जब टैरिफ आधारित अर्थव्यवस्था लागू थी। उनका मानना है कि अब समय आ गया है कि अमेरिका उस सिस्टम में वापस लौटे, जिसने उसे ताकतवर बनाया।
ट्रंप ने अपने प्रस्ताव में यह भी कहा कि विदेशी उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाकर अमेरिका को अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करनी चाहिए। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि उनकी सरकार का लक्ष्य अपने नागरिकों पर टैक्स लगाकर विदेशी राष्ट्रों को समृद्ध करना नहीं है, बल्कि इसके विपरीत, विदेशी वस्तुओं पर शुल्क लगाकर अमेरिकी नागरिकों को समृद्ध करना है।
जहां एक ओर अमेरिका के लोगों के बीच ट्रंप के इस प्रस्ताव की सराहना की जा रही है, वहीं कई अर्थशास्त्रियों ने चेतावनी दी है कि यह योजना उतनी सरल नहीं होगी जितनी दिखती है। उनका कहना है कि टैरिफ और टैक्स कटौती की योजनाओं से मुद्रास्फीति बढ़ सकती है और ब्याज दरें ऊंची बनी रह सकती हैं। इसके अलावा, अगर विदेशी वस्तुओं पर टैरिफ बढ़ता है तो इससे महंगाई दर में वृद्धि हो सकती है, जो अंत में अमेरिकी उपभोक्ताओं पर दबाव डालेगी।
अगर ट्रंप का प्रस्ताव लागू होता है, तो इसका प्रभाव केवल अमेरिका तक सीमित नहीं रहेगा। भारत समेत अन्य देशों को भी इससे नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ज्यादा टैरिफ के कारण भारतीय निर्यातकों को नुकसान हो सकता है। खासतौर से आईटी सेवाओं, गारमेंट्स और फार्मास्यूटिकल्स जैसे क्षेत्रों में इसके गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा, अगर भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाया, तो इससे स्थानीय बाजार में महंगाई बढ़ सकती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 3, 2026 /
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
By User 6 /
March 5, 2026 /
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
By User 6 /
March 7, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...
By User 6 /
March 6, 2026 /
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...
By User 6 /
March 5, 2026 /
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...
By User 6 /
March 3, 2026 /
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...
By User 6 /
March 2, 2026 /
रायपुर, 2 मार्च 2026। विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान प्राधिकरण की कार्यप्रणाली,...
By User 6 /
March 6, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...