कोरबा। कोरबा जिले में मां के कैरेक्टर पर शक को लेकर हुए विवाद में नाबालिग बेटे ने पिता की हत्या कर दी। पति नशे में पत्नी से झगड़ा कर रहा था। गुस्साए बेटे ने पिता को टोका तो वह भड़क गया। बेटे को मारने के लिए दौड़ाने लगा। इस दौरान नाबालिग ने फावड़ा उठाया और पिता को ही मार डाला। यह घटना करतला थाना क्षेत्र की है। वहीं, दुर्ग जिले में शनिवार देर रात पैसे मांगने पर छोटे भाई ने बड़े भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला। माता-पिता की मौत के बाद दोनों भाई अपने मौसा-मौसी के घर पर रहते थे। यह घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के डबरा पारा की है।
पहला केस-
कोरबा के करतला इलाके के प्रधान पारा में रहने वाला धनीराम यादव (40) की हत्या हुई है। वह पेशे से मजदूर था। वह अपनी पत्नी के कैरेक्टर पर शका करता था और आए दिन झगड़ा करता था। रक्षाबंधन वाले दिन भी वह शराब पीकर पत्नी से विवाद कर रहा था। जिसके बाद उसने खाना भी बाहर फेंक दिया।
बेटे को फावड़ा लेकर मारने दौड़ा था पिता
जब 16 साल के बेटे ने टोका तो, वह उसे मारने के लिए फावड़ा लेकर दौड़ाने लगा। इस दौरान उसने पिता से फावड़ा छीन लिया और गुस्से में आकर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आने के कारण पिता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के लगभग 4 घंटे बाद आसपास के लोगों को पता चला कि बेटे ने धनीराम को मार दिया है। इसके बाद करतला पुलिस को जानकारी दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।
दूसरा केस-
पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के डबरा पारा में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। डामन सिंह ठाकुर (27) और शरद ठाकुर (25) सगे भाई थे। दोनों मौसी-मौसा के घर में रहते थे।जानकारी के मुताबिक कुछ साल पहले शरद सड़क हादसे में घायल हुआ था। इसके बाद उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी। वह कोई काम नहीं करता था और अक्सर भाई से पैसों की मांग करता था। शनिवार देर रात पैसों को लेकर डामन और शरद के बीच झगड़ा हुआ।
घायल हालत में रातभर पड़ा रहा बड़ा भाई
गुस्से में शरद ने रसोई से कुल्हाड़ी उठाया और डामन के गले और चेहरे पर कई वार कर दिए। खून से लथपथ डामन रातभर तड़पता रहा। लेकिन परिजनों ने उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया। रविवार सुबह मोहल्लेवालों ने खून देखकर पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचा, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। शुरू में परिजनों ने किसी अज्ञात हमलावर पर शक जताया। लेकिन पुलिस की सख्त पूछताछ करने पर सारा सच उगल दिया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...