Google Analytics Meta Pixel सीएम बघेल ने कहा - गांजे की एक पत्ती भी न आए, हिंसक अफवाह फैलाने वालों को गिरफ्तार करें - Ekhabri.com

सीएम बघेल ने कहा – गांजे की एक पत्ती भी न आए, हिंसक अफवाह फैलाने वालों को गिरफ्तार करें

सीजी में बंद होंगे हुक्का बार: एसपी-आईजी कॉन्फ्रेंस 
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिलों के एसपी और आईजी की बैठक में कहा कि प्रदेश में हुक्का बार पूरी तरह प्रतिबंधित करें। प्रदेश में नशे के कारोबार को पनपने न दिया जाए। पुलिस अधीक्षक कड़ी कार्रवाई करें। दूसरे राज्यों से आ रहे नशीले पदार्थ छत्तीसगढ़ में घुसने ही न दें, गांजा की एक पत्ती भी दूसरे राज्य से छत्तीसगढ़ में नहीं घुसने देना चाहिए। बैठक में मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि छोटी-छोटी घटनाओं को साम्प्रदायिक और अराजक तत्व बड़ा रूप देने की चेष्टा कर रहे हैं। सभी पुलिस अधीक्षक उन्हें पहचानें, अपना खुफिया सूचना तंत्र विकसित करें क्योंकि ऐसी घटनाओं का सीधा असर प्रदेश की शांति व्यवस्था और सरकार की छवि पर होता है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने सभी रढ से कहा है कि हर जिले में सोशल मीडिया मॉनिटरिंग की स्पेशल टीम बनाएं जो सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने वालों का चिह्नांकन कर कार्यवाही करे।
राजनीतिक लाभ लेने वालों को भी पुलिस रोकेगी
सीएम ने सभी जिलों के पुलिस अफसरों से कहा कि राजनीति लाभ लेने के चक्कर में कुछ अवसरवादी लोग भ्रामक खबरें फैलाते हैं। उनकी पहचान कर कार्रवाई करना जरूरी है। उन्होंने सभी अफसरों से ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने पर जोर दिया। दरअसल पिछले 3 अक्टूबर को कवर्धा हिंसक झड़प हुई थी। भाजपा के कुछ लोग इस घटना में आरोपी भी बनाए गए हैं। बिना इस घटना का जिक्र किए सीएम ने इशारों-इशारों में काफी कुछ कह दिया।
कलेक्टर के साथ 4-5 दौरे करें एसपी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस बैठक में कहा कि हमारी सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया है। विकास के लिए शांति जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कलेक्टर और एसपी के बीच सही कोआॅर्डिनेशन होना आवश्यक है । कलेक्टर-एसपी महीने में 4-5 बार साथ में दौरा करें। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना आपकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। जिला प्रशासन की उपस्थिति हर स्तर पर दिखनी चाहिए। इस बैठक में अफसरों ने जानकारी दी कि हत्या के प्रकरणों में 2011 की तुलना में आज की स्थिति में 32% कमी आई है हत्या के प्रयास में 2011 की तुलना में आज की स्थिति में 37% कमी आई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पेपर लीक मामले में मोदी का बड़ा बयान… जानिए क्या कहा

By User 6 / July 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...

कार चलती महिला ने एक साथ कई को ठोका, ओवर ब्रिज में हुई अफरातफरी

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...

ब्रेकिंग न्यूज़: ट्रेन में कॉकरोच से परेशान यात्री, रात काटनी मुश्किल 

By Reporter 5 / July 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम IGKV में हुआ आयोजित

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...

महिला आयोग की नई अध्यक्ष ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...

रायपुर में यूनिसेफ की स्तनपान पर कार्यशाला हुई 

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 जुलाई 2026।मातृ एवं शिशु पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूनिसेफ द्वारा रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ आहार” विषय पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। होटल सयाजी में आयोजित इस कार्यशाला में प्रिंट,...

सोनम वांगचुक ने अनशन किया खत्म, जंतर मंतर में प्रदर्शन जारी

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुक्रवार को 35वें दिन भी जारी है। आज दोपहर 12:30 बजे CJP के प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात हो सकती है।...

धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा: शिक्षा मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, प्रह्लाद जोशी को अतिरिक्त जिम्मेदारी

By Reporter 5 / July 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके वर्तमान मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश...

Ekhabri Breaking: केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दिया इस्तीफा, देश के भविष्य के आगे झुकी मोदी सरकार

By Reporter 5 / July 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में छात्रों के लगातार प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे अपने इस्तीफे में कहा कि बीते...

गधीया आर्द्रभूमि में स्पॉट-बिल्ड और व्हिस्लिंग डक साथ दिखीं  

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 20 जुलाई 2026।रायपुर जिले के धरसींवा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गोढ़ी स्थित गधीया आर्द्रभूमि इन दिनों पक्षी प्रेमियों और प्रकृति प्रेमियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गई है। हाल ही में यहां स्पॉट-बिल्ड डक और लेसर व्हिस्लिंग...