Google Analytics Meta Pixel सरकारी चावल में मिले प्लास्टिक की तरह दाने: अधिकारी बोले- पोषणयुक्त है - Ekhabri.com

सरकारी चावल में मिले प्लास्टिक की तरह दाने: अधिकारी बोले- पोषणयुक्त है

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पीडीएस के चावल में प्लास्टिक की तरह दिखने वाले चावल के दाने मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि, 50 किलो की चावल की बोरियों में लगभग एक से डेढ़ किलो यह दाने मिलाए गए हैं। इधर, खाद्य अधिकारी ने प्लास्टिक चावल वाली बात को भ्रामक प्रचार कहा है। दरअसल, जिले के धुर नक्सल प्रभावित इलाके गोरला पंचायत में शासकीय उचित मूल्य की दुकान से ग्रामीणों ने चावल लिया। घर जाकर जब चावल साफ करने व बनाने के लिए बोरियां खोली गईं तो चावल के दाने के साथ प्लास्टिक की तरह दिखने वाले चावल के दाने नजर आने लगे। ऐसे में ग्रामीणों ने इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
अधिकारी बोले – घबराए नहीं, फोर्टिफाईड चावल है
इस संबंध में खाद्य अधिकारी बीएल पद्माकर ने बताया कि, उचित मूल्य की दुकान में फोर्टिफाईड चावल जो पोषणयुक्त होता है, उसका वितरण किया जा रहा है। फोर्टिफाईड चावल में आयरन, विटामिन बी-12, फॉलिक एसिड जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में होते हैं। इस चावल के उपयोग से कुपोषण में कमी आएगी। यह विशेष प्रकार के पोषण वाला फोर्टिफाईड चावल है। उन्होंने कहा कि किसी भी ग्रामीणों को घबराने की जरुरत नहीं है। यह चावल महिला एवं बच्चों के लिए लाभकारी है। फोर्टिफाईड चावल में जरूरी सूक्ष्म पोषक तत्व को विटामिन और खनिज मात्रा को कृत्रिम तरीके से बढ़ाया जाता है। जिस तरह साधारण नमक में आयोडीन मिलाकर उसे आयोडाइज्ड बनाया जाता है। चावल को फोर्टिफाईड बनाना भी इसी तरह की एक प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया में चावल की पोषण गुणवत्ता में सुधार लाया जाता है। बीएल पद्माकर ने कहा कि, सितंबर के महीने से इस चावल का भंडारण किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
*

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


high court का ऐतिहासिक फैसला : परिवार में पहले से सरकारी नौकरी है? फिर भी मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति…जानें कोर्ट की बड़ी शर्त

By User 6 / June 3, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...

महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त पर बड़ी अपडेट! खाते में पैसा आया या नहीं, घर बैठे ऐसे करें चेक

By User 6 / June 3, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...

देशभर में बरसेंगे मेघा, केरल में मानसून की दस्तक

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...

Raipur Cyber Fraud: आईपीओ में मोटे मुनाफे का झांसा, कारोबारी से 84 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर : शेयर बाजार और आईपीओ निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी और उसके परिचित निवेशकों से 84 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की...

रायगढ़ जिले में मिले 57 HIV पॉजिटिव

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...

देवेंद्र यादव के वायरल वीडियो ने बढ़ाई सियासी हलचल, कुर्ता फाड़ने के दावे पर छिड़ी नई बहस

By User 6 / June 6, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

भाभी जी घर पर हैं फेम शिल्पा शिंदे ने कहा मैंने मेकर्स पर यौन उत्पीड़न का लगाया था झूठा आरोप

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
Bhabhiji Ghar Par Hain फेम एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे इन दिनों सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले भाभीजी के मेकर्स पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। अब हाल ही में उन्होंने स्वीकार किया कि शो के निर्माता पर...

आरोपी पकड़ने गई छत्तीसगढ़ पुलिस पर हमला, ‘चोर-चोर’ की अफवाह फैलते ही ग्रामीणों ने घेरा, एक जवान गंभीर घायल

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान...

Durg Bribery Case: ऑडियो वायरल होते ही एक्शन, रिश्वत मांगने के आरोप में दो सब इंस्पेक्टर सस्पेंड

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
दुर्ग : पुलिस विभाग ने रिश्वतखोरी के आरोपों को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। NDPS एक्ट से जुड़े एक मामले में कथित रूप से पैसे मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दो सब इंस्पेक्टरों को तत्काल...