पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जर्मनी दौरे के दौरान फ्रेंकफर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरते समय उन्हें लुफ्थांसा एयरवेज के विमान से उतार दिया गया, क्योंकि नशा में होने के कारण वह ठीक से चलने की स्थिति में नहीं थे। इसको लेकर विपक्ष ने मुख्यमंत्री से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है, जबकि आम आदमी पार्टी का कहना है कि विपक्ष बगैर सिर पैर का मुद्दा उठा रहा है।
पंजाब में निवेश को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान 11 से 18 सितंबर तक जर्मनी की यात्रा पर थे। 18 सितंबर को उन्हें फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आना था, लेकिन वापसी में विलंब हुआ और एक दिन बाद लौटे। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिह बाजवा, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिह बादल व पूर्व मंत्री बिक्रम सिह मजीठिया और कांग्रेस विधायक सुखपाल सिह खैहरा ने कहा है कि मुख्यमंत्री को पूरे मामले में स्थिति को स्पष्ट करनी चाहिए।
बाजवा ने कहा कि मुख्यमंत्री को जर्मनी में जिस हालात में फ्लाइट से उतारा गया है, उसे देखते हुए उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने देश का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविद केजरीवाल को भी बताना चाहिए कि अन्ना आंदोलन के जरिये जिन सिद्धांतों पर चलने की बात करते रहे हैं, उस पर कायम रहेंगे या ये बातें केवल कहने के लिए ही हैं। बाजवा ने इस संबंध में केंद्रीय उड्यन राज्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र भी लिखा है।
शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल ने एक सहयात्री ट्वीट का हवाला देते हुए ट्वीट किया कि मान ने इतनी पी हुई थी कि ठीक से चला नहीं जा रहा था। इस घटना ने पूरी दुनिया में पंजाबियों को न केवल परेशान किया है बल्कि शर्मसार भी किया है। यह पंजाबियों और देश के गौरव का सवाल है। केंद्र सरकार को इसे लेकर जर्मनी की सरकार से बात करनी चाहिए।
वहीं, राज्य के खेल व उच्च शिक्षा मंत्री मीत हेयर ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए वह इस तरह बिना सिर पैर का मुद्दा उठा रहा है। विदेश जाने पर कोई व्यक्ति बीमार हो सकता है, स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 2, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...
By User 6 /
September 2, 2026 /
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By Reporter 5 /
September 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 3, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...