Google Analytics Meta Pixel Ekhabri धर्मदर्शन विशेष: क्यों रखा जाता है ऋषि पंचमी का व्रत? कैसे करें पूजा क्या है इसकी मान्यताएं, पूरी बात जाने इस पोस्ट में - Ekhabri.com

Ekhabri धर्मदर्शन विशेष: क्यों रखा जाता है ऋषि पंचमी का व्रत? कैसे करें पूजा क्या है इसकी मान्यताएं, पूरी बात जाने इस पोस्ट में



रायपुर, (पूनम ऋतु सेन)।भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन ऋषि पंचमी का व्रत रखा जाता है,यह त्योहार गणेश चतुर्थी के अगले दिन आता है। इस दिन सप्त ऋर्षियों का पूजन किया जाता है।

ऋषि पंचमी व्रत की मान्यताएं
ऐसा कहा जाता है कि इस व्रत को करने से धन-धान्य, सुख समृद्धि, संतान प्राप्ति इत्यादि कामनायें पूर्ण होती है, जो भी व्यक्ति इस व्रत का श्रद्धा अनुसार पालन करता है उसे सारे दोषों से मुक्ति मिल जाती है।यह व्रत जाने-अनजाने में हुए पापों को नष्ट करने वाला है।

व्रत संबंधी पूजा सामाग्री
इस दिन पूरे घर को शुद्ध करने के लिए गाय का गोबर या गंगाजल का उपयोग करें।व्रत रखने वाले भक्तों को इस दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान आदि से निवृत हो जाना चाहिए। इसके बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर हल्दी से चौकोर मंडल बनाएं और उस पर सप्त ऋषियों की स्थापना कर व्रत का संकल्प लें।सप्त ऋषियों की सच्चे मन से उपासना करें। दीप-धूप जलाएं और पुष्प नैवेद्य अर्पित कर व्रत की कथा सुनें। सप्तऋषियों को मीठे पकवान का भोग लगाएं। सप्त ऋषियों की पूजा में हल्दी, चंदन, रोली, अबीर, गुलाल, मेहंदी, अक्षत, वस्त्र, फूल शामिल करना चाहिए।

व्रत के नियम
इस व्रत में एक बार रात के समय भोजन किया जाता है। इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है।पूजन करने और कथा सुनने के बाद किसी ब्राह्मण को भोजन कराएं और उसके बाद स्वयं भोजन ग्रहण करें। इस व्रत में महिलाएं जमीन से उगे हुए अन्न को ग्रहण नहीं करती हैं और इस व्रत का उद्यापन वृद्धावस्था में किया जाता है।

क्यों रखा जाता है ऋषि पंचमी का व्रत?

किसी राज्य में धर्म के प्रति गहरी आस्था रखने वाला एक ब्राह्मण परिवार रहा करता था।इसी परिवार के ब्राह्मण पति-पत्नी ने अपनी पुत्री का विवाह एक कुलीन परिवार में किया लेकिन कुछ समय बाद ही किसी कारणवश दामाद की मौत हो गई और उनकी बेटी विधवा हो गई। बेटी के विधवा होने पर दुखी होकर समाज के डर से इनका परिवार अपनी बेटी सहित गंगा नदी के किनारे कुटिया बना कर रहने लगे, कुछ समय बाद बेटी की भी तबियत खराब हो गई और उसके शरीर में कीड़े पड़ गए। इससे ब्राह्मण परिवार और भी दुखी हो गया।


    लड़की की मां ने जब अपने पिता से इस बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि तुम्हारी बेटी ने पूर्व जन्म में माहवारी के समय बर्तनों को छू दिया था। उसी के श्राप के कारण तुम्हारी लड़की की ऐसी दशा हुई है।


     इससे उबरने के उपाय हेतु उन्होंने ऋषि पंचमी के दिन उपवास करने के लिए कहा और पूजा विधि भी बताई। पूजा करने के बाद इस ब्राह्मण परिवार में फिर से खुशियां लौट आई और इस व्रत के असर के बाद बेटी को अगले जन्म में पूर्ण सौभाग्य प्राप्त हुआ। 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

पीएमओ में नई नियुक्ति, CPR रवि मित्तल को उप सचिव बनाया गया

By Reporter 5 / March 19, 2026 / 0 Comments
  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *