रायपुर, (पूनम ऋतुसेन)। 10वीं से 11वीं सदी के मध्य शासन करने वाले वर्तमान छत्तीसगढ़ के कलचुरियों की एक प्रमुख नगरी मल्हार थी। विगत कुछ वर्षों पूर्व उत्खनन के दौरान यहाँ से गणेश जी की हेरम्ब रूप की एक प्रतिमा और स्त्री विनायकी रूप की एक प्रतिमा प्राप्त हुई है।
मल्हार मल्हार बिलासपुर जिले में स्थित एक पौराणिक व धार्मिक स्थल है, जो जिला मुख्यालय से 40km की दूरी में है जबकि राजधानी रायपुर से यह उत्तर दिशा में लगभग 115km की दूरी में है। यहाँ सड़क मार्ग की सहायता से आसानी से पहुँचा जा सकता है।
आज हम हेरम्ब रूप के गणेश प्रतिमा के बारे में जानते हैं– हेरम्ब रूप की प्रतिमा का पूजन नेपाल व उसके आस पास के इलाकों में किया जाता है। इस रूप के गणेश जी के पाँच मुख व दस हाथ होते हैं, शेर की सवारी करते हुए हेरम्ब रूप के गणेश जी की प्रतिमा मुख्यतः श्वेत वर्ण की होती हैं। इतिहासविदों के अनुसार इस रूप के प्रतिमाओं का पूजन ओड़ीसा व दक्षिण के कुछ राज्यों में किया जाता रहा है। हेरम्ब रूप का पूजन तंत्र क्रिया से संबंधित भी माना जाता है। ऐसी दुर्लभ प्रतिमा का छत्तीसगढ़ में मिलना पुरात्वविदों के लिए आश्चर्य और गहरे शोध का विषय है। संकट मोचन और विघ्ननाश के लिए इस रूप की पूजा की जाती है।
हेरम्ब गणपति जी का स्वरूप और प्रेरणा पांच सिरों वाले हेरम्ब गणेश दुर्बलों के रक्षक माने जाते हैं। यह उनका विलक्षण रूप है। शेर में सवार हुए गणपति जी के दस हाथ हैं, जिनमें वे फरसा, फंदा, मनका, माला, फल, छड़ी और मोदक लिए हुए हैं। इस रूप में भगवान गणेश कमजोर व्यक़्क्तियों को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देते हैं। उनका यह रूप डर पर विजय पाने के लिए प्रेरित करता है।
गणेश जी का हेरम्ब रूप और कहाँ-कहाँ पूजा जाता है? पुराणों के अनुसार हेरम्ब गणेश जी के रूप की पूजा मुख्यतः तंत्र साधना में होती है. इस रूप के दर्शन सामान्यतः आसानी से नहीं किये जाते हैं इनकी अधिकांश प्रतिमाएं नेपाल में है जबकि भारत के कुछ स्थलों में भी हेरम्ब प्रतिमा के गणेश जी पूजे जाते हैं, देश में महाराष्ट्र के जलगांव और राजस्थान का बीकानेर प्रमुख स्थान है जहां इस रूप की पूजा होती हैं।
ऐसे ही छत्तीसगढ़ में छिपे हुए अन्य रोचक तथ्यों के बारे में जानने के लिये हमसे जुड़े रहें www. ekhabri.com से..
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...