Ekhabri धर्मदर्शन, पूनम ऋतु सेन।विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरे की शुरुआत हरेली अमावस्या से होकर क्वार शुक्लपक्ष त्रयोदशी तक चलता रहता है इस प्रकार 75 दिनों तक मनाये जाने वाला पर्व माँ दन्तेश्वरी की आस्था व आराधना का प्रतीक है। बस्तर राज्य की समग्र जनजाति बस्तर दशहरा को निर्बाध रूप से संचालित करने के लिए सामूहिक भूमिका निभाते हैं जो बस्तर वासियों के सामाजिक समरसता को दर्शाता है।
कल के पोस्ट में हमने पिरतीफारा के रस्म के बारे में जाना था, आज हम इसी कड़ी में डेरीगड़ाई रस्म के बारे में जानेंगे-
डेरीगड़ाई
बस्तर दशहरा में पाट जात्रा के बाद दूसरी सबसे महत्वपूर्ण रस्म है डेरी गड़ाई। जगदलपुर के सिरासार भवन में पूरे विधि-विधान के साथ डेरी गड़ाई रस्म संपन्न की जाती है। इसके अंतर्गत बिरिंगपाल के ग्रामीण साल की दो शाखा युक्त दस फ़ीट की लकड़ी लाते है, जिसे हल्दी का लेप लगाकार प्रतिस्थापित किया जाता है। यह लकड़ी सरई पेड़ की टहनी होती है। इसके बाद से विशाल रथ निर्माण के लिए जंगलों से लकड़ी लाने की प्रक्रिया शुरु कर दी जाती हैं।
क्या है प्रक्रिया
साल प्रजाति की दो शाखायुक्त डेरी जिनमें एक स्तम्भनुमा लकड़ी जो करीब 10 फीट ऊंची होती है, उसे स्थानीय सिरहसार भवन में स्थापित किया जाता है वहीं इसके लिए 15 से 20 फीट की दूरी पर दो गड्ढे बनाए जाते हैं इसे ही डेरी कहते हैं। इन दो स्तंभों के नीचे जमीन खोदकर पहले उनमें अंडा एवं जीवित मोंगरी मछली अर्पित की जाती है। फिर उन गड्ढों में डेरी को स्थापित किया जाता है।
इस रस्म के बाद बस्तर दशहरा के विशालकाय काष्ठ रथों का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाता है। विगत छ: सौ सालों से डेरी गड़ाई की रस्म मनाई जा रही है। रथ निर्माण में कोई विघ्न ना हो इसलिये देवी को याद कर डेरी गड़ाई की रस्म पूरी की जाती है। इस दौरान उपस्थित महिलाएं हल्दी खेलकर खुशियां मनाती है।
75 दिनों तक चलने वाले बस्तर दशहरे के लिए रथ निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए 20 फीट ऊंचा और 45 फीट लंबा दो मंजिला रथ तैयार किया जाएगा। मण्डपाच्छादन रस्म की तरह ही इस रस्म को भी पूरा किया जा चुका है। जनप्रतिनिधियों और दशहरा समिति के सदस्यों की उपस्थिति में पुजारी ने हल्दी, कुमकुम, चंदन का लेप लगाकर दो सफेद कपड़े डेरी में बांधा और पूजा कर रस्मों के साथ दशहरा पर्व निर्विघ्न संपन्न होने की ईश्वर से प्रार्थना की।
ऐसे ही आगे और अन्य रस्मों, प्रथाओं व किस्सों को जानने के लिए हमसे जुड़े रहें। अपने पाठकों के लिए Ekhabri ऐसे ही विशेष विषय पर सीरीज लेकर आते रहेगा और आप तक उसे विस्तार से पहुँचाएगा।
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update - https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...