रायपुर। आज पोला पिठोरी त्यौहार मनाया जा रहा है। यह छत्तीसगढ़ का बेहद प्रचलित त्यौहार है। इस दिन गाय बैल की पूजा होती है। साथ ही बच्चों के लिए लकड़ी और मिट्टी के बैल और मिट्टी के खिलौने भी लाए जाते हैं। रिवाज के अनुसार इन सभी खिलौनों की पूजा की जाती है और उसके बाद बच्चों को खेलने के लिए दे दिया जाता है। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजन बनाए जाते हैं।
कई जगह दंगल का भी आयोजन किया जाता है। वहीं सजे हुए बैलौं को किसानों द्वारा घर में लाकर विशेष पूजा की जाती है। गांव में घुमाया जाता है। छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है इसलिए यहां कृषि कार्य में बैल का विशेष योगदान होता है, जहां बोआई से लेकर बियासी तक किसान बैल का उपयोग करते हैं।
मिट्टी के बैल की पूजा करने के बाद बच्चे मिट्टी के बर्तनों और मिट्टी के बैलों के साथ खेलते हैं। पोला तिहार मूल रूप से खेती-किसानी से जुड़ा पर्व है।
पोला महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में किसानों द्वारा मनाया जाने वाला एक धन्यवाद त्योहार है, जो बैल और बैलों के महत्व को स्वीकार करने के लिए मनाया जाता है, जो कृषि और कृषि गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। यह श्रावण के महीने आमतौर पर अगस्त में पिथौरी अमावस्या के दिन पड़ता है।
पोला के दौरान, किसान अपने बैलों को खेत में काम नहीं करते हैं, और उस दिन छत्तीस्गार्ज के ग्रामीण इलाकों में स्कूल की छुट्टी होती है। यह त्यौहार मध्य और पूर्वी महाराष्ट्र में मराठों के बीच पाया जाता है। इसी तरह का त्योहार भारत के अन्य हिस्सों में किसानों द्वारा मनाया जाता है, और इसे दक्षिण में मट्टू पोंगल और उत्तर और पश्चिम भारत में गोधन कहा जाता है।
बाजार में पोला की रौनक देखते ही बन रही है। कल से ही हर चौक चौराहों में मिट्टी के खिलौने नदिया बैला की दुकानें सज चुकी हैं। लोग बड़े ही उत्साह के साथ आज मिट्टी के खिलौने की खरीदारी सुबह से ही कर रहे हैं। मिट्टी के खिलौनों की अगर बात करें तो इसमें बैल के जोड़े लड़कियों के लिए खाना बनाने के बर्तन जैसे कि चकला बेलन चूल्हा गंजी चम्मच, यह सारे खिलौने बेहद आकर्षक तरीके से मिट्टी से बनाए हुए बिक रहे हैं।
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...
तिब्बत में वीरवार रात आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता के इस भूकंप के कारण 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 अन्य घायल हो गए। भूकंप के तेज झटकों से स्थानीय इलाकों...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर में कृषि...
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...