Google Analytics Meta Pixel मध्य प्रदेश में चुनाव में बगावत की आग - Ekhabri.com

मध्य प्रदेश में चुनाव में बगावत की आग

कांग्रेस से एक तो भाजपा से दो सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा ही शेष है। मगर, दोनों ही पार्टियां बगावत की आग में झूलस रही हैं। कांग्रेस को 42 सीटों पर तो भाजपा में 22 सीटों पर भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं 6 सीटों पर भाजपाइयों ने तो 5 सीटों पर कांग्रेसियों ने बगावत कर अपनी-अपनी पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व के निर्णय को खुली चुनौती दे रखी है। कांग्रेस में तो दूसरी सूची जारी होने के बाद भोपाल से लेकर कई जिलों में प्रदर्शन-विरोध का सिलसिला जारी रहा। हालांकि दोनों ही पार्टियां कार्यकर्ताओं को मना लिए जाने का दावा कर रही हैं।

 

 

भाजपा में 22 सीटों पर विरोध, 6 पर बगावत
सिंधिया की कार के सामने लेटे नाराज कार्यकर्ता
जबलपुर में 4 कार्यकर्ताओं पर केस, फिर जमानत
कांग्रेस में 42 सीटों पर कार्यकर्ताओं का घमासान
भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर विरोध-प्रदर्शन
दिग्विजय सिंह की फोटो पर पोत दिया गोबर
कमलनाथ के बंगले के बाहर कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

 

 

 

मध्य प्रदेश में भाजपा उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट जारी होने के बाद 22 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों का विरोध हो रहा है। कार्यकर्ता नारेबाजी कर और पुतला दहन कर नाराजगी जता रहे हैं। ग्वालियर में तो कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की कार के सामने लेट गए। बुरहानपुर में दिवंगत सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के बेटे हर्षवर्धन सिंह ने शक्ति प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री रंजना बघेल ने कैलाश विजयवर्गीय पर टिकट कटने का आरोप लगाया है तो पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा ने अपने मामा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता ‘रार नहीं ठानूंगा, हार नहीं मानूंगा…’ पोस्ट कर गुस्सा जाहिर किया। भोपाल में पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता के समर्थकों ने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को घेरा। मंडल स्तर के 17 पदाधिकारियों ने सबनानी के विरोध में इस्तीफा दिया। इस सबके बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि कार्यकर्ताओं की नाराजगी को दूर कर लिया जाएगा और सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनावी मैदान में नजर आएंगे।

 

 

भाजपा 22 सीटों पर विरोध, सबसे ज्यादा जबलपुर में हंगामा
22 सीटों में से 10 में वर्तमान में भाजपा विधायक हैं।
इन सीटों पर हो रहा विरोध
टीकमगढ़, पवई, भोपाल दक्षिण पश्चिम, त्यौंथर, जबलपुर उत्तर, उज्जैन उत्तर, बुरहानपुर, जोबट, अलीराजपुर, काला पीपल, ग्वालियर पूर्व, ग्वालियर दक्षिण, अटेर, रैगांव, नागौद, वारासिवनी, होशंगाबाद, भिंड, महू, मनावर, महेश्वर और देपालपुर।

 

 

 

कांग्रेस में भी कई सीटों पर प्रत्याशियों का विरोध हो रहा है। नाराज कार्यकर्ताओं ने भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान पीसीसी दफ्तर में तोड़फोड़ कर दी। वहीं, दिग्विजय सिंह की फोटो पर गोबर पोत दिया। साथ ही कमलनाथ के बंगले के बाहर भी प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने यहीं पर पंगत लगाकर खाना खाकर विरोध जताया। इस तीब्र विरोध और उग्र प्रदर्शन के बावजूद कांग्रेस का दावा है कि कार्यकर्ता एकजुट होकर मैदान में दिखाई देगा। चुनाव से पहले टिकट वितरण के बाद कार्यकर्ताओं की नाराजगी हर बार चुनाव में देखने को मिलती है, लेकिन इस बार विरोध कुछ ज्यादा ही हो रहा है। यह विरोध दोनों ही राजनीतिक दलों के लिए एक चिंता का विषय बन गया है। ऐसे में इन दलों के नेतृत्व का मानना है कि भीतरघात या कार्यकर्ताओं की नाराजगी कही भारी न पड़ जाए।

 

 

कांग्रेस में 42 सीटों पर विरोध, हंगामे का केंद्र पीसीसी
42 सीटों में से कांग्रेस के आठ वर्तमान विधायक हैं।
इन सीटों पर हो रहा विरोध
सुमावली, ग्वालियर दतिया, पिछोर, निवाड़ी, नागौद, सिरमौर, , सेमरिया, रीवा, गोटेगांव, पिपरिया, कुरवाई, भोपाल उत्तर, बैरसिया, गोविंदपुरा, हुजूर, नरसिंहगढ़, खातेगांव, नेपानगर, बुरहानपुर, बदनावर, रतलाम ग्रामीण, जावरा, जावद, जौरा, ग्वालियर ग्रामीण, डबरा, सेवढ़ा, भांडेर, सुर्खी, नरयावली, खरगापुर, बिजावर, पवई, गुन्नौर, नागौद, त्योंथर, हरदा, बुधनी, इंदौर 4, उज्जैन उत्तर और आलोट ।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

बस्तर में पापाराव का सरेंडर, छत्तीसगढ़ में खत्म हुआ नक्सलवाद

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
बस्तर, छत्तीसगढ़। नक्सल खात्मे की डेडलाइन से पहले आज छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में कुख्यात नक्सल कमांडर पापाराव अपने 12 साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। इसके साथ ही वे अपने AK-47 और अन्य आधुनिक हथियार भी पुलिस...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *